The Chopal

Gold Rate: सैन्य तनाव के बीच देश में उछले सोने के दाम, खरीददारों की बढ़ी टेंशन

Gold Rate Today : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 7 मई 2025 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,00,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: सैन्य तनाव के बीच देश में उछले सोने के दाम, खरीददारों की बढ़ी टेंशन 

Gold Price: 8 मई 2025 को थोड़ी तेजी आई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें बढ़ने से सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। कल सोने में एक हजार रुपये की तेजी हुई। हाल ही में गोल्ड 1,00,00 रुपये के ऊपर चला गया है, लेकिन इसके बाद करेक्शन हुआ है।  गुरुवार 8 मई की सुबह, सोने के भाव में कुछ तेजी आई। 24 कैरेट का सोना 99,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट का 90,900 रुपये।

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

गुरुवार 8 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,910 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 90,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 99,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम   22 कैरेट गोल्ड रेट     24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली     90,910     99,160
चेन्नई     90,760     99,010
मुंबई     90,760     99,010
पटना     90,760     99,010
बंगलुरु     90,760     99,010
लखनऊ     90,910     99,160
गाजियाबाद      90,910     99,160
नोएडा     90,910     99,160
जयपुर     90,910     99,160
कोलकाता     90,760     99,010

चांदी की कीमत

गुरुवार 8 मई 2025 को चांदी का मूल्य प्रति किलोग्राम 99,100 रुपये होगा। चांदी आज कल की तुलना में तेजी से बढ़ी है।

क्यों सोना महंगा हो रहा है?

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी फिल्मों और दवाओं पर भारी टैक्स लगाने की घोषणा की है, जिससे विश्वव्यापी व्यापार चिंतित हो गया है। ऐसे परिस्थितियों में निवेशक अक्सर सुरक्षित विकल्प चुनते हैं, और उन्हें सोना सबसे सुरक्षित लगता है। सोने की मांग भी बढ़ गई है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव भी इसकी वजह हैं। डॉलर की कमजोरी भी एक महत्वपूर्ण कारण है, क्योंकि सोने में निवेश अधिक लाभदायक माना जाता है जब डॉलर कमजोर होता है।

सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।