Gold Rate Today: बदल गई इन शहरों में सोने चांदी की कीमत, अभी भी खरीददारों के लिए राहत की बात
Gold Price Today : गोल्ड और सिल्वर की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग और आपूर्ति, डॉलर की कीमत, ब्याज दरों, मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक घटनाओं जैसे कई कारकों से प्रभावित होती हैं। 30 दिसंबर को सोने और चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। दस ग्राम गोल्ड 10 रुपये और एक किग्रा चांदी 100 रुपये सस्ती है। शीर्ष शहर में चांदी और गोल्ड का सबसे कम दाम कहां है?
The Chopal : सोने-चांदी की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, इसलिए इन पर नजर रखना जरूरी है। 24 कैरेट गोल्ड पिछले एक सप्ताह में 380 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट की कीमत 340 रुपये बढ़ी है। 24 कैरेट सोना आज राजधानी दिल्ली में 77980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 2024 तक सोने की कीमत लगभग 27% बढ़ जाएगी। यह साल 2010 के बाद सोने की परफॉर्मेंस में सबसे अच्छा रहा।
अनुमान यह लगाया जा रहा है की गोल्ड में 2025 तक वृद्धि हो सकती है, लेकिन यह भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत देश के 10 बड़े शहरों में किस हाई पर पहुंच चुकी है, आइए जानते हैं..।
विभिन्न शहरों में सोने की ताज़ा कीमतें
दिल्ली
24 कैरेट सोना: 77,980 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 71,490 प्रति 10 ग्राम
मुंबई और कोलकाता
24 कैरेट सोना: 77,830 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 71,340 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोना: 77,830 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 71,340 प्रति 10 ग्राम
भोपाल और अहमदाबाद
24 कैरेट सोना: 77,880 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 71,390 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद
24 कैरेट सोना: 77,830 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 71,340 प्रति 10 ग्राम
जयपुर और चंडीगढ़
24 कैरेट सोना: 77,980 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 71,490 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ
24 कैरेट सोना: 77,980 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 71,490 प्रति 10 ग्राम