The Chopal

Gold Rate Today: सोने ने लगाई लंबी छलांग, आम आदमी की खरीद बजट से हुआ बाहर

Gold Rate: सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं और समय के साथ-साथ बढ़ती जाती हैं। अगर आप भी 22 अप्रैल को सोने-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आज भी सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है। चांदी और सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं। हम आपको बता देंगे कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हुई तेजी के बाद क्या हो रहा है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate Today: सोने ने लगाई लंबी छलांग, आम आदमी की खरीद बजट से हुआ बाहर

The Chopal : पिछले दो दिन से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन आज 22 अप्रैल को सोने की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। 22 अप्रैल को सोने की नवीनतम दर अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। Expert कहते हैं कि कीमती धातुओं की डिमांड आजकल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। आइए जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में सोने का क्या मूल्य है।

दिल्ली में सोने की दरें क्या हैं?

सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, क्योंकि अक्षय तृतीय बहुत जल्द आने वाला है। 22 अप्रैल 2025 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 93,050 रुपए है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव लगभग 1,01,500 रुपए है (Gold Rate Today In Delhi)। Experts कहते हैं कि सोना चांदी के गहनों की मांग फिर से बढ़ने की उम्मीद है। 

सोने की कीमतों में 1100 रुपये का उछाल हुआ

जिस हिसाब से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं इसलिए विश्लेषकों का अनुमान है कि सोना और चांदी की कीमतें अगले कुछ दिनों में एक लाख रुपए पार कर सकती हैं। 22 अप्रैल को जयपुर सर्राफा मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। आज शुद्ध सोने में 1100 रुपए का उछाल हुआ है।, जिसके बाद प्रति दस ग्राम इसकी कीमत 99,000 रुपए हो गई है। वहीं, जेवराती सोने की कीमत में भी 1000 रुपए का उछाल हुआ है, जो अब 92,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। 

देखें एक्सपर्ट का मत

चांदी की कीमत (Chandi ke rate) में दो दिन से कमी थी, जिससे आज 700 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। इसकी कीमत तेजी से 99,900 रुपए प्रति किलो हो गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोना और चांदी के भावों में आने वाले दिनों में तेजी आने की उम्मीद है। उनका कहना है कि वे शादी के दौरान और सुरक्षित निवेश (गोल्ड निवेश) के दौरान आवश्यक हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मूल्यवान धातुओं का मूल्य अभी भी बढ़ेगा। सोना अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है, और चांदी की मांग बढ़ती रही तो एक लाख रुपये से भी ऊपर जा सकती है।