Gold Rate Today: सोने के भाव लगातार गिरावट जारी, सोना खरीददारों के पास बेहतरीन मौका
Gold Rate Today : सोना खरीददारों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। देश में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। लोग फेस्टिवल सीजन में बढ़ चढ़कर सोने की खरीदारी करते हैं। आपका प्लान भी सोना खरीदने का है तो लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। सोना खरीदने का आपके पास अब बेहतरीन मौका है।

Gold Price : देश में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ-साथ सोना खरीदारों के लिए भी खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। इसमें सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाला है। महिलाओं को खूबसूरत कपड़ों के साथ सोने की ज्वेलरी का बहुत शौक होता है।
फेस्टिवल सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। दिवाली, नवरात्र और लगन का सीजन भी शुरू होगा। ऐसे में महिलाओं को सुंदर कपड़ों के साथ सुंदर ज्वेलरी पहली पसंद होती है। सोने और चांदी के गहने बनाने की योजना बना रहे हैं तो यहां की दरों की जाँच करें। आज, झारखंड की राजधानी रांची में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,300 रुपए है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 75,920 रुपए है। वहीं, चांदी प्रति किलो 99,990 रुपए होगी।
सोने और चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई, स्थानीय 18 को सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया। आज चांदी के प्रति किलो मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है।आज चांदी प्रति किलो 99,990 रुपए में खरीदा जाएगा। शुक्रवार शाम तक चांदी 99,990 रुपए पर बेची जाती रही।
सोने का भाव स्थिर
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में स्थिरता देखी गई है, मनीष शर्मा ने बताया। 22 कैरेट सोना की 10 ग्राम की कीमत कल शाम 72,300 रुपए थी। अब भी इसकी कीमत 72,300 रुपए है। यानी मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 75,920 रुपए खरीदा। आज भी 75,920 रुपए की कीमत है। यानी भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
जब आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, गुणवत्ता को कभी नहीं भूलना चाहिए। सोने की सरकारी गारंटी है कि गहना खरीदते समय हॉलमार्क को देखना चाहिए। आपको बता दें कि भारत का एकमात्र निकाय ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क निर्धारित करता है। जब आप सोने खरीदते हैं, तो सभी कैरेट के हॉल मार्क में अलग-अलग अंक होते हैं।
विभिन्न शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें:
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर:
22 कैरेट: ₹71,160 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹77,610 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद:
22 कैरेट: ₹71,010 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹77,460 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद, पटना:
22 कैरेट: ₹71,060 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹77,510 प्रति 10 ग्राम