The Chopal

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में हुआ इजाफा, दामों में गिरावट का दौर अब बंद

Gold Rate Today : पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर अब बंद हो चुका है। इस बार गणेश चतुर्थी के मौके पर सोने की बिक्री 50 फीसदी ज्यादा हुई है। सोने की कीमतों में कई दिनों से गिरावट के बाद इजाफा हुआ है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में हुआ इजाफा, दामों में गिरावट का दौर अब बंद

Gold Price Today : गणेश चतुर्थी के मौके से सोने के दाम में गिरावट कई दिनों से जारी थी। बीते दिनों से आ रही गिरावट के बाद सोने की कीमतों में इजाफा हो गया हैं। तीन दिनों सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आज ब्रेक लग गया है। सोने की कीमतों में 12 सितंबर को 450 रुपए की तेजी देखी गई है। इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर पिछले साल की तुलना में सोने की बिक्री में 50 फ़ीसदी अधिक इजाफा हुआ है।

दिवाली के आसपास गोल्ड की कीमत में होगी बढ़ोतरी 

ग्राहकों को लगता है कि प्राइस गोल्ड खरीदना सही है क्योंकि दिवाली के आसपास गोल्ड की कीमत बढ़ सकती है। आज सिल्वर भी महंगा है। आज सिल्वर 86,600 रुपये है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को ज्वैलर्स की ताजा खरीदारी के बीच सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बता दे की 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह पिछले कारोबारी सत्र में हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि चांदी की कीमत 700 रुपये बढ़कर 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। उसकी अंतिम बंद कीमत 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोने की कीमत 

शहर  22 कैरेट 24 कैरेट 
दिल्ली     67,310     73,410
हैदराबाद     67,160     73,260
भुवनेश्वर     67,160     73,260
पटना     67,210     73,310
जयपुर     67,310     73,410
बेंगलुरु     67,160     73,260
लखनऊ     67,310     73,410
गुरुग्राम     67,310     73,410
कोलकाता     67,160     73,260
चेन्नई     67,160     73,260
मुंबई     67,160     73,260
अहमदाबाद     67,210     73,310