Gold Rate Today: क्या सावन में सोना खरीदना रहेगा सुरक्षित, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट
सोने चांदी की कीमतों में कई महीनो से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सावन का पहला सोमवार है जो शिव भगवान का पावन दिवस माना जाता है। इस दिन बहुत से लोग जमकर सोने की खरीदारी करते हैं। आज हम आपको 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव बताने वाले हैं।
The Chopal, Sone ka Taja Bhav : भारत के लगभग बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतें एक लाख के करीब पहुंच चुकी है। वही आभूषण बनवाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 91000 के आसपास पहुंच चुकी है। आज 24 करात और 22 कैरेट सोने में करीब ₹10 की गिरावट देखने को मिली।
वही आज यानी सोमवार को चांदी की कीमतों में ₹100 की गिरावट देखने को मिली है और 1 किलो ग्राम चांदी का भाव 114900 रूपए तक पहुंच गया है। वही दिल्ली मुंबई और कोलकाता में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 114900 रूपए, हालांकि चेन्नई में यह 124900 रूपए पर बिक रही है।
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना |
| दिल्ली | 99850 | 91540 |
| मुंबई | 99700 | 91390 |
| कोलकाता | 99700 | 91390 |
| चेन्नई | 99700 | 91390 |
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड प्राइस
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको से आयात पर 30% टैरिफ लगाने की धमकी के बाद निवेशको ने सुरक्षित विकल्प ढूंढना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से अमेरिका बाजार में सोने की कीमतें 3 हफ्ते में सबसे उत्तम स्तर पर पहुंच चुकी है।
अमेरिका में सोने के फ्यूचर भाव बढ़कर 3386.20 डॉलर प्रति औन्स पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं भारत सिल्वर की बात की जाए तो 38.49 प्रति औन्स पहुंच गया है। वहीं अगर प्लैटिनम की बात की जाए तो 1.1% गिर कर 1384 और पैलेडियम 1.7 गिरकर 1194.40 पर आ गया है।
क्या सोना खरीदना रहेगा सुरक्षित
विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप के टैरिफ भारी धमकियां की वजह से सोने की क़ीमतों लगातार उछाल आ रहा है। वही डॉलर की मजबूती सोने की कीमतों में रुकावट पैदा कर रही है। लेकिन इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि ट्रंप ने 1 अगस्त तक बातचीत के लिए समय दिया है। अगर हालात बिगड़ते हैं तो सोना एक सुरक्षित विकल्प होगा और इसकी मांग बढ़ सकती है।
