The Chopal

Gold Ka Rate: सोने को लेकर आया अपडेट, जनवरी 2026 तक कितना होगा गोल्ड का भाव

   Follow Us On   follow Us on
Gold Ka Rate: सोने को लेकर आया अपडेट, जनवरी 2026 तक कितना होगा गोल्ड का भाव

Gold Rate: इस साल सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सोना इतना महंगा हो गया है कि अब लोग इसे खरीदने से बचने लगे हैं। करीब 16 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सोने के गहनों की खरीदारी में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं दूसरी तरफ, निवेश करने वालों की रुचि सोने में बढ़ी है। निवेश के तौर पर सोने की खरीद पिछले 10 सालों में 7 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

पिछले पांच साल में कितने बढ़े सोने के दाम

पिछले कुछ सालों में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार, साल 1995 से अब तक सोने ने महंगाई को हर साल करीब 2 से 4 प्रतिशत तक पीछे छोड़ा है। खासकर अक्षय तृतीया 2025 से पहले सोना रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर पहुंच गया था और इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अगर बात करें चांदी की, तो अक्षय तृतीया 2024 से 2025 के बीच इसमें 15.62% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अप्रैल 2020 से 2025 तक यानी पिछले पांच साल में सोना हर साल औसतन 20% का रिटर्न दे रहा है। साल 2021 सोने के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि उस साल इसकी कीमतों में 69.04% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली थी। इस तरह देखा जाए तो बीते पांच सालों में सोने ने निवेश के तौर पर अच्छा मुनाफा दिया है, भले ही आम खरीदारों के लिए इसकी कीमतें थोड़ी भारी पड़ रही हों।

जानिए आज के सोने-चांदी के दाम

अगर आज 24 मई की बात करें तो एमसीएक्स (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 97,935 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 96,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना, जो जेवर बनाने के लिए इस्तेमाल होता है, उसकी कीमत 88,779 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी के दाम IBA की वेबसाइट पर 98,230 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि यह स्थिति कुछ दिनों तक और बनी रह सकती है। कभी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की स्थिति तो कभी देश के अंदर मांग घटने या बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव आ रहा है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सोने और चांदी के भाव स्थिर हो जाएंगे, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

जनवरी 2026 तक सोने के दाम क्या होंगे?

सोने की कीमतों को लेकर बड़ी ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने भविष्यवाणी की है कि इस साल के अंत तक सोने का भाव 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अगर इसे भारतीय रुपये में बदला जाए, तो सोने की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।इसका मतलब है कि जनवरी 2026 में सोना 10 ग्राम का लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये में मिल सकता है। यानी आने वाले समय में सोने के दाम और भी बढ़ सकते हैं।

News Hub