The Chopal

Gold Silver Price: सोना 5 हजार रुपये हुआ महंगा, बजट के दिन भी कीमत में उछाल

UP Gold and silver price today: सोना खरीदने से पहले सोने का मूल्य जानना महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप शहर के ज्वेलर्स को फोन कर सकते हैं या कई दुकानों में पूछताछ कर सकते हैं। यदि आज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता, तो अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखाया जाता है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Silver Price: सोना 5 हजार रुपये हुआ महंगा, बजट के दिन भी कीमत में उछाल

UP News : बजट आज पेश किया जाएगा। ऐसे में सोने-चांदी का भाव (Sona Chandi ka Bhav) बदल रहा है। जनवरी में सोना 5 हजार रुपये महंगा हुआ था। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का आज भारत में मूल्य 77,460 रुपये है। पिछले दिन 77,450 भाव थे। 24 कैरेट सोने की आज की कीमत प्रति 10 ग्राम 84,490 रुपये है। 24 कैरेट सोना पिछले दिन 84,480 रुपये था। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतें आने वाले दिनों में बढ़ जाएगी। आपको बता दे की जनवरी में 5 हजार रुपये हुआ महंगा हुआ है। 

आज के सोने के दाम (Gold Price)

22 कैरेट सोना – ₹7,746 प्रति ग्राम
24 कैरेट सोना – ₹8,449 प्रति ग्राम

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में 22K और 24K सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ – 77,460 (22K), 84,490 (24K)
गाजियाबाद – 77,460 (22K), 84,490 (24K)
नोएडा – 77,460 (22K), 84,490 (24K)
मेरठ – 77,460 (22K), 84,490 (24K)
आगरा – 77,460 (22K), 84,490 (24K)
अयोध्या – 77,460 (22K), 84,490 (24K)
कानपुर – 77,460 (22K), 84,490 (24K)
मथुरा – 77,460 (22K), 84,490 (24K)

लखनऊ में 1 किलो चांदी का मूल्य

लखनऊ में चांदी की कीमतों में आज बदलाव हुआ है। आज चांदी 99,600 रुपये प्रति किलो है। कल चांदी का मूल्य 99,500 रुपये था। चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।

जानकारी के लिए, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और जीएसटी, टीसीएस और अन्य करों को नहीं शामिल करती हैं। सटीक दरें अपने स्थानीय जौहरी से प्राप्त करें।

सोने की शुद्धता का पता कैसे लगाएं?

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता को निर्धारित करने के लिए हॉल मार्क देता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण 999, 23 कैरेट 958, 22 कैरेट 916, 21 कैरेट 875 और 18 कैरेट 750 लिखते हैं। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, लेकिन कुछ लोग 18 कैरेट भी कहते हैं। 24 से अधिक कैरेट वाले सोने को शुद्ध नहीं मानते; अधिक कैरेट वाले सोना अधिक शुद्ध होता है। 

22 और 24 कैरेट में क्या फर्क है?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध है, जबकि 22 कैरेट लगभग 91.9% शुद्ध है। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत जिंक, तांबा, चांदी और अन्य धातु मिलाकर जेवर बनाया जाता है। 24 कैरेट सोना सुंदर है, लेकिन आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए 22 कैरेट सोना अधिकांश दुकानदार बेचते हैं।

मिस कॉल से जाने भाव 

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का मूल्य 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ ही देर में SMS से रेट्स मिलेंगे। आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी निरंतर अपडेट्स पा सकते हैं।

हॉलमार्क को देखें

सोने की गुणवत्ता पर लोगों को ध्यान देना चाहिए। ग्राहक को हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदना चाहिए। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है। भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम हॉलमार्किंग योजना को नियंत्रित करता है।