Gold Silver Price: 11 हजार रुपए उछली चांदी, सोने रेट में भी हुई बढ़ोतरी, देखें नया भाव
Gold Silver Bhav: सोना और चांदी के भाव में आए दिन बदलाव हो रहा है. बीते एक सप्ताह लगातार गिरावट रहने के बाद आज 10 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. सुबह एमसीएक्स खुलने के दौरान शुरूआती कारोबार में सिल्वर के भाव में 11000 रुपए की तेजी देखने को मिली. वही सोने के भाव में 1700 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई.
एमसीएक्स पर 5 मई डिलवरी वाली चांदी भाव पिछले सत्र में 2,67,160 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था और ये 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला है. सुबह 10 बजे के शुरूआती कारोबार में यह 11,180 रुपए महंगा होकर 2,78,339 रुपए पर जा पहुंची. आज सुबह कारोबार खुलने के कुछ ही समय बाद 8,765 की तेजी के साथ चांदी 2,75,925 रुपए पर ट्रेंड करती हुई दिखाई दी.
सोने में तेजी
सोने के भाव में भी आज उछाल देखने को मिला है. 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लेकिन आज ये 1,61,743 पर खुला. कारोबार की शुरुआत के दौरान 1,62,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. सुबह 10 बजे के आसपास यह 1,672 रुपए यानी 1.4 फ़ीसदी महंगा होकर 1,61,971 रुपए पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया है कि ईरान में जल्द ही युद्ध खत्म हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया. स्पॉट सोना 0.8 प्रतिशत के उछाल के साथ 5179.52 डॉलर प्रति औंस पर था. अप्रैल डिलीवरी के अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 1.7% तेजी के साथ 5188.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. स्पॉट सिल्वर में भी तीन प्रतिशत की तेजी रही.

