The Chopal

Gurugram News : 17 एकड़ जमीन में बनी इन तीन अवैध कॉलोनियां पर चला सरकार का बुलडोजर

Gurugram unauthorised colonies demolished : आजकल बड़े-बड़े शहरों में जमीन विवाद आम हो गया है। सरकार की खाली पड़ी जमीन पर लोगों ने अपनी सरकार बनाई है। गुरुग्राम प्रशासन अब बहुत सी अवैध कॉलोनियों पर सख्ती से कार्रवाई करेगा। अब प्रशासन ने इन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gurugram News : 17 एकड़ जमीन में बनी इन तीन अवैध कॉलोनियां पर चला सरकार का बुलडोजर

The Chopal, Gurugram News : गुरुग्राम जैसे बड़े शहर में अवैध कॉलोनियां बसाने वाले जमीन भूमाफियाओं पर प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की है। गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने शुक्रवार को वजीरपुर और हयातपुर में तीन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। यह तीनों अवैध कॉलोनियां लगभग 17 एकड़ जमीन पर बसाई गईं।

गुरुग्राम की इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई इस तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस के आने पर पीछे हट गए। बाद में अवैध निर्माणों को तोड़ने वाले दल ने बुलडोजर की मदद से मलबे में बदल दिया।

वजीरपुर गांव में दोपहर 12 बजे अवैध कॉलोनियों की तोड़फोड़ का दस्ता पहुंचा। यहां करीब ग्यारह एकड़ में दो कॉलोनियां बसाई गईं। मलबे में एक कृषि भवन भी मिलाया गया था। चार कमरों और एक टाइल फैक्ट्री को तोड़ा गया था। सड़क ध्वस्त हो गई। 22 मकान बनाने के दौरान चारदीवारी भी तोड़ दी गई। साथ ही, प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद हयातपुर गांव में तोड़फोड़ दस्ता पहुंचा। नई कॉलोनी छह एकड़ में काटी जा रही थी।

15 अवैध कॉलोनियों को काटने वाले 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज

इस महीने की शुरुआत में, गुरुग्राम में अवैध रूप से 15 कॉलोनियां काटने के मामले में 100 जमीन मालिकों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट (DTPE) की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया। जनवरी महीने में इन कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया था।

जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट ने अपील की है कि लोग अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों में अपना जीवन खर्च नहीं करें। ये कॉलोनियां कभी भी गिर सकती हैं।

ये पढ़ें - उत्तर प्रदेश के इस शहर की सड़कों को 5 करोड़ की लागत से किया जाएगा दुरुस्त