Home Loan : किस बैंक में मिल रहा है सस्ता होम लोन, डीटेल से पढ़ लें ऑफर
अपना घर बनाने का सपना हर किसी का होता है। इसके लिए लोग होम लोन भी लेते हैं। आजकल बैंकों से होम लोन प्राप्त करना काफी आसान हो गया है। यदि आप भी होम लोन (Home loan interest rate) लेने की योजना बना रहे हैं, तो इस समय देश के कई प्रमुख बैंक बहुत कम ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं। आइए नीचे दी गई खबर में ब्याज दर के बारे में जानते हैं -

The Chopal, home loan tips : हर किसी का सपना होता है कि वह अपना घर खरीदे। लेकिन बढ़ती संपत्ति की कीमतों के कारण अक्सर लोग अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति में होम लोन (Home loan Tips) की सहायता से अपना घर खरीदने का सपना पूरा किया जा सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताएंगे जो आपको होम लोन (Home loan Interest rate) प्रदान कर रहे हैं। खबर में जानिए इन बैंकों के बारे में पूरी जानकारी।
होम लोन पर दो प्रकार की ब्याज दरें लगती है
होम लोन लेने से पहले, आपके लिए होम लोन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का होना आवश्यक है। होम लोन पर दो प्रकार की ब्याज दरें उपलब्ध होती हैं: फिक्स्ड (Home loan interest rate) और फ्लोटिंग ब्याज दरें।
फिक्स्ड ब्याज दरें पूरे लोन की अवधि के लिए निर्धारित होती हैं, जबकि फ्लोटिंग ब्याज दरें मौद्रिक नीति और बाजार की परिस्थितियों के आधार पर बदलती हैं। ये ब्याज दरें (Home loan rate) बाहरी बेंचमार्क से संबंधित होती हैं। जब बाहरी दर में परिवर्तन होता है, तो ब्याज दरों में भी बदलाव किया जाता है।
फ्लोटिंग ब्याज दरों के लिए नियम इस प्रकार हैं:
आपको सूचित करना चाहेंगे कि RBI ने फ्लोटिंग ब्याज दरों वाले लोन पर प्रीपेमेंट पेनल्टी को समाप्त कर दिया है। ऐसे में, लोन (Home loan interest rate) देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए फिक्स्ड रेट पर लोन देने वाले बैंकों को यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि लोन के सेक्शन स्टेज में कोई प्रीपेमेंट शुल्क है या नहीं।
इन बैंकों में सस्ती ब्याज दरें मिल रही हैं -
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) -
एसबीआई देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। यदि आप SBI से 75 लाख का होम लोन (SBI Home loan) लेते हैं, तो आपको 8.50 से 9.85 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जाती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा -
बैंक ऑफ बड़ौदा में आपको 75 लाख का होम लोन 8.40 से 10.65 फीसदी की ब्याज दरों (Home loan interest rate) पर मिल जाता है। इसके कारण ग्राहकों को काफी लाभ हो रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया -
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आपको होम लोन पर 8.35 से 10.90 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जाती है। ये ब्याज दरें आपको 30 से 75 लाख पर मिल जाती हैं। इसके साथ ही 30 लाख तक का होम लोन (Home loan Union Bank Of India) यूनियन बैंक 8.35 से 10.75 फीसदी की ब्याज दरों पर ऑफर करता है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) -
पंजाब नेशनल बैंक में आपको 30 से 75 लाख का होम लोन 8.40 से 10.85 फीसदी की ब्याज दरों पर दिया जाता है। इसके साथ ही 30 लाख तक का होम लोन पंजाब नेशनल बैंक (Home loan Punjab National Bank) 8.45 से 10.25 फीसदी की ब्याज दर पर ऑफर करता है।