Latest Gold Price: लगातार गिर रहे सोने की कीमतों में आज फिर से उछाल, चांदी भी हुई मंहगी
Gold Rate Today: गुरुवार 27 मार्च को सोना अधिक महंगा हो गया है। सोने की कीमत तीन दिन गिरने के बाद आज चढ़ गई है। बता दे की 24 कैरेट सोना 89,400 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,850 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

The Chopal: बीते तीन दिनों से लगातार गिर रहे सोने की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार, 27 मार्च 2025 को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में उछाल आया है। गुरुवार 27 मार्च को सोना अधिक महंगा हो गया है। सोने की कीमत तीन दिन गिरने के बाद आज चढ़ गई है। 24 कैरेट सोना 89,400 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,850 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का मूल्य 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। 27 मार्च 2025 को चांदी का मूल्य प्रति किलोग्राम 1,02,100 रुपये था। चांदी की कीमत आज तेजी से बढ़ी है।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें
22 कैरेट सोना गुरुवार 27 मार्च 2025 को 82,110 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 89,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 81,960 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,410 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है। आज देश भर में सोने का भाव गिर रहा है। आज सोना चार सौ रुपये सस्ता हुआ है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
कोलकाता | 81,960 | 89,410 |
मुंबई | 81,960 | 89,410 |
चेन्नई | 81,960 | 89,410 |
दिल्ली | 82,110 | 89,560 |
सोने की कीमतों में गिरावट का क्या कारण है?
सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, सोने की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण है। निवेशक सोने को वैश्विक बाजारों में आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई के दबाव के बीच एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में देख रहे हैं। साथ ही, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में बढ़ता निवेश कीमतों को बढ़ा रहा है। सोने की मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभावित शुल्क बदलाव और बाजार में अस्थिरता के कारण बढ़ रही है, जिससे इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
देश में सोने की कीमतों का निर्धारण कैसे होता है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।