The Chopal

LPG Hike: आज 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, जनता को महंगाई का झटका

LPG Cylinder Price Hike : 19 किलो LPG सिलेंडर का मूल्य अन्य मेट्रो शहरों में बढ़ा है, जैसे मुंबई में 1754.50 रुपये से 1771 रुपये, कोलकाता में 1911.50 रुपये से 1927 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये से 1980.50 रुपये हो गया है।
   Follow Us On   follow Us on
LPG Hike: आज 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, जनता को महंगाई का झटका

LPG Price Hike : LPG सिलेंडर की कीमतों में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 1 दिसंबर 2024 से नई कीमत लागू हुई है। लेकिन 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर में ही यह बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल ने बताया कि दिल्ली में इंडेन कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यह पहले 1802 रुपये था। लगातार पांच महीने से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं।

19 किलो LPG सिलेंडर का मूल्य अन्य मेट्रो शहरों में बढ़ा है, जैसे मुंबई में 1754.50 रुपये से 1771 रुपये, कोलकाता में 1911.50 रुपये से 1927 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये से 1980.50 रुपये हो गया है।

घरेलू LPG के दाम में नहीं हुआ,  बदलाव

14.2 kg घरेलू गैस सिलेंडर की लागत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बिना सब्सिडी वाले इंडियन ऑयल के इंडेन सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है।

14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कमर्शियल LPG सिलेंडर विद्युत उत्पादन, परिवहन, पशुपालन, औद्योगिक क्षेत्रों और रेस्तरां जैसे गैर-पारंपरिक स्थानों पर उपयोग किया जाता है।

जुलाई में हुई थी, कमर्शियल LPG सस्ती

इस वर्ष जुलाई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत पहली बार घटी थी। उसके बाद अगस्त से मूल्य लगातार बढ़ा है। 1 जुलाई 2024 को दिल्ली में इंडिया कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1646 रुपये थी। अब तक दिल्ली में यह सिलेंडर 172.5 रुपये महंगा हो चुका है, जिसमें नया प्राइस हाइक भी शामिल है।