The Chopal

वाहन चालकों के लिए Noida पुलिस ने जारी की नई चेतावनी, ना करे अब यह गलती

Noida - वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना वास्तव में, नोएडा पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है। चालकों का लाइसेंस तीन बार से अधिक चालान कट सकता है। ऐसे में आप भूलकर भी ये गलती नहीं करेंगे। 

   Follow Us On   follow Us on
Noida Police issues new warning to drivers, don't make this mistake now

Driving license canceled after 3 challans: गौतम बौद्ध नगर (नोएडा) पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. पुलिस ने कहा कि तीन बार से अधिक चालान कटने पर चालक का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। यह निर्णय नोएडा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए लिया गया है।

यातायात बुलेटिन- 

दिनांक 13.12.2023 समय 08:51 नॉएडा–चिल्ला बॉर्डर पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है।
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001

तीन चालान के बाद रद्द किया जाएगा लाइसेंस-

इस दौरान पुलिस ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रेड लाइट जंप, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, माल वाहनों में यात्रियों को ले जाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना या नशे में गाड़ी चलाने जैसे अपराधों के लिए लगातार तीन से अधिक चालान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

ये पढ़ें - Property: हैसबेंड की प्रोपर्टी में वाइफ का कितना होता है अधिकार, जानिए ससुराल की संपत्ति में बहू का कितना हिस्सा

शनिवार को एक पुलिस बयान के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में और उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों के तहत लगातार तीन से अधिक चालान कटने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

अपराधों में लगातार हो रही बढ़तरी-

वहीं, यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर ड्राइवर अपराध दोहराते रहते हैं, तो उनके वाहनों का पंजीकरण भी निलंबित या रद्द किया जा सकता है। अधिकारियों की यातायात संबंधी रिपोर्ट के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस वर्ष 1,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें लगभग 400 मौतें हुईं और कई लोग घायल हुए हैं।

जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर 2023 तक नियम उल्लंघन के लिए 14 लाख से अधिक चालान जारी किए हैं, जो 2022 की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। वहीं, 2023 में तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए 69,906 चालान, रेड लाइट जंप करने के लिए 66,867 और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए 10,516 चालान जारी किए गए हैं।