The Chopal

Property Buying Tips : महिला के नाम पर खरीदे प्रॉपर्टी मिलेंगे ये 4 लाभ, आप भी जान लीजिए

Property Buying Rules : हमारे देश की महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। इसलिए प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और वित्तीय लाभ के कुछ खास इंतजाम भी सरकार के द्वारा किए गए हैं। लेकिन सरकार की इन लाभकारी योजनाओं के इतने विस्तार के बाद भी अधिकांश महिलाओं को इनके बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और आर्थिक मोर्चे पर महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कौन सी सुविधाएं दे रखी हैं। जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें।

   Follow Us On   follow Us on
Property Buying Tips : महिला के नाम पर खरीदे प्रॉपर्टी मिलेंगे ये 4 लाभ, आप भी जान लीजिए  

The Chopal, Benefits Of Buying a Property In a Woman's Name- सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट और आर्थिक मोर्चे पर महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए सुविधाएं दे रखी हैं। घर पर मालिकाना हक महिलाओं को देने से आर्थिक और पारिवारिक संतुलन भी बढ़ता है। पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने वालों की संख्‍या में भी अच्‍छा-खासा इजाफा देखने को मिलता है। लेकिन सरकार की इन लाभकारी योजनाओं के इतने विस्तार के बाद भी अधिकांश महिलाओं को इनकी जानकारी नहीं होती है। आइए आज आपको बताते हैं कि सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट (property tax exemption for women) और आर्थिक मोर्चे पर महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कौन सी सुविधाएं दे रखी हैं।
 
1. कम ब्याज पर मिलता है होम लोन

मान लो यदि कोई महिला प्रॉपर्टी में निवेश (investment in property) करना चाहे या फिर अपने नाम पर कोई जमीन या फ्लैट खरीदना चाहे तो बैंक उसे सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन उपलब्ध कराता है। ब्याज दर कम होने की वजह से महिलाओं का घर खरीदने का सपना और आसान हो जाता है। महिलाओं को वित्तिय संस्थानों (financial institutions) पर काफी छूट दी जाती है। 

2. स्टाम्प ड्यूटी पर मिलती है छूट

अगर कोई महिला किसी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन अपने नाम पर करवाती है तो कुछ राज्यों में उन्हें स्टाम्प ड्यूटी पर भी छूट (exemption on stamp duty) मिलती है। राजधानी दिल्ली में पुरुषों को स्टाम्प ड्यूटी पर 6 प्रतिशत के हिसाब से भुगतान करना होता है, जबकि महिलाओं को इसमें 2 प्रतिशत की छूट मिलती है। यानी उन्हें स्टाम्प ड्यूटी पर केवल 4 प्रतिशत का ही भुगतान करना होता है।

3. प्रॉपर्टी के कर में छूट

अगर किसी महिला के नाम पर  प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन (property registration) करवाते है तो महिलाओं को प्रॉपर्टी से संबंधि टैक्स पर भी छूट मिलती है। यह छूट नगम निगम द्वारा महिलाओं को दी जाती है। हालांकि टैक्स बेनेफिट्स आपको तभी मिल सकता है, जब वो प्रॉपर्टी महिला के नाम पर होगी।

4. इम्प्रूवमेंट इन नेगोसिएशन पावर

अगर महिला के पास किसी प्रॉपर्टी की ऑनरशिप (ownership of property) है तो इससे उसका नेगोसिएशन पावर भी इम्प्रूव (improvement in Negotiation power of women) होता है। चूंकि इस प्रॉपर्टी पर उसका अधिकार है, इसलिए वो पूर्ण स्वतंत्रता के साथ कोई भी निर्णय ले सकती है। फिर चाहे इसमें पति, बच्चे या परिवार के अन्य सदस्य सहमत हों या न हों। वो प्रॉपर्टी को खरीदने, बेचने और या उसे किराये पर देने के लिए स्वेच्छा से निर्णय ले सकती है।