The Chopal

RBI 2000 Notes: 2000 का नोट 1 अप्रैल को नहीं होगा स्वीकार्य, आरबीआई ने बताई बड़ी वजह

RBI 2000 Notes : आरबीआई के जारी आंकड़ों के मुताबिक 29 फरवरी 2024 तक 2000 के नोटों का करीबन  97.62 परसेंट बैंक में वापस आ चुका है। 

   Follow Us On   follow Us on
RBI 2000 Notes: 2000 का नोट 1 अप्रैल को नहीं होगा स्वीकार्य, आरबीआई ने बताई बड़ी वजह

The Chopal, RBI 2000 Notes : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई घोषणा के अनुसार खातों के पास सिख समापन के कारण 1 अप्रैल को ₹2000 के नोटों को एक्सचेंज और स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरबीआई ने बताया कि यह सेवा 2 अप्रैल से शुरू होगी।


आरबीआई ने एक घोषणा में कहा, "खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण सोमवार, 1 अप्रैल, 2024 को 2,000 रुपये के बैंकनोटों को एक्सचेंज और जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलेगी"। मंगलवार, 2 अप्रैल, 2024 को सुविधा फिर से शुरू होगी।"

आरबीआई ने 29 फरवरी 2024 तक 2,000 रुपये के नोटों का लगभग 97.62% बैंकिंग प्रणाली में वापस आया है।

19 मई 2023 को, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2,000 के बैंक नोटों को प्रचलन से बाहर करने का फैसला लिया और जनता से कहा कि वे उन्हें बैंकों में जमा करने या किसी अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में बदल दें। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी का हिस्सा था।

हालाँकि, आरबीआई के 19 मुख्य कार्यालयों (अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम, रांची और रायपुर) में 2,000 रुपये के नोट जमा या बदलने की सुविधा है।

Also Read : UP में इस दिन से घर घर पहुंचेंगे बिजली अधिकारी, जानिए क्या है प्लान