The Chopal

RBI की लिस्ट हुई जारी, मार्च में इतने दिन बंद होंगे बैंक

Bank News - बैंक खाताधारकों को महत्वपूर्ण जानकारी दरअसल, RBI ने हाल ही में मार्च में बैंकों की छुट्टी की सूची जारी की है। अगर मार्च में आपका बैंक से संबंधित काम अटक गया है, तो पहले छुट्टी की सूची देखें और उसे जल्द ही पूरा करें। 
   Follow Us On   follow Us on
RBI की लिस्ट हुई जारी, मार्च में इतने दिन बंद होंगे बैंक

The Chopal, Bank Holidays in March: नए महीने के साथ बैंकों की छुट्टी की सूची सामने आई है। मार्च में होली और महाशिवरात्री सहित कई त्योहार होते हैं। इसलिए मार्च में बैंक लगभग 14 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी की गई बैंकों की छुट्टियों की सूची के अनुसार, मार्च की शुरुआत छुट्टी से होती है। ऐसे में, अगर मार्च में आपका बैंक से संबंधित काम अटक गया है, तो पहले छुट्टियों की सूची देख लें।   

बैंक मार्च में बंद रहेंगे:

मार्च में बैंकों को 14 दिन की छुट्टी मिलेगी।  1 मार्च को मिजोरम के बैंक अभी भी बंद रहेंगे। यहां आपको बता दें कि बैंकों की छुट्टी राज्यों और सरकारी दिवसों से अलग होती है। वहीं कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय बैंकों में एक साथ होती हैं।  सरकारी छुट्टियों और छुट्टियों के दौरान दूसरे और चौथे शनिवार भी बैंक बंद रहता है। रविवार भी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।  

 मार्च 2024 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद - 

1 मार्च:  चापचर कुट के मौके पर मिजोरम में बैंक बंद. 
3 मार्च: रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी
8 मार्च:  महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर के बैंक बंद 
9 मार्च: दूसरा शनिवार, देशभर के बैंक बंद 
10 मार्च: रविवार, देशभर के बैंक बंद
17 मार्च:रविवार, देशभर के बैंक बंद

22 मार्च: बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंक बंद 
23 मार्च: शनिवार, देशभर के बैंक बंद
24 मार्च: रविवार, देशभर के बैंक बंद
25 मार्च, सोमवार,  होली  धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी कई राज्यों में बैंक बंद
26 मार्च: दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद
27 मार्च: बुधवार, होली बिहार में बैंक बंद
29 मार्च: गुड फ्राइडे कई राज्य में बैंक बंद
31 मार्च:रविवार, देशभर के बैंक बंद

ये पढ़ें - Agriculture News : अब सालभर तक खराब नहीं होगा प्याज, आ गई यह गजब की तकनीक