10 हजार से शुरू करें इस फूल की खेती, बारहमासी फूलों के होगी तगड़ी कमाई

The Chopal, Earning From Flowers : फूलों का बिजनेस शुरू करने पर बहुत कम खर्च में तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। अगर आप कम खर्च की खेती करके शानदार मुनाफा कमाना चाहते है, तो बारहमासी फूलों की खेती एक शानदार विकल्प बन सकता है। बारहमासी फूलों की मांग हर समय बनी रहती हैं। क्योंकि इसकी खेती पूरे साल तक फूल देने में सक्षम है। दस हजार रुपये का शुरुआती निवेश से खेती शुरू की जा सकती हैं और जल्द ही शानदार मुनाफा कमाया जा सकते हैं।
बीज का महत्व
किसान अमित सिंह ने बताया कि बारहमासी फूलों की खेती के लिए दोमट और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। खेत की मिट्टी को पूरी तरह से तैयार करना चाहिए। खेत को जोतकर जैविक खाद डालने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और पौधों को पोषण मिलता है। पहले, एक अच्छी नर्सरी से बीज या पौध प्राप्त करें।
हर समय देते है फूल
आज के समय में बारहमासी फूलों की खेती फेमस होती जा रही है। खासतौर पर इसलिए पसंद की जाती है क्योंकि ये पौधे पूरे साल फूलते रहते हैं और बढ़ते रहते हैं। इन फूलों को सजावट में भी प्रयोग किया जाता है, और शादी, पूजा और अन्य विशिष्ट अवसरों पर इनकी मांग बढ़ जाती है। इसकी एक विशेषता यह है कि पौधे एक बार सही तरीके से लगा दिए जाएं तो बार-बार बुवाई की आवश्यकता नहीं होती और लंबे समय तक फूल देते रहते हैं। पौध एक बार तैयार हो जाएं तो खेत में लगाया जा सकता है। बारहमासी फूलों को नियमित सिंचाई की जरूरत होती है। गर्मी में पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए। नाइट्रोजन युक्त उर्वरक और जैविक खाद पौधों की ग्रोथ में मदद करते हैं। उत्पादकता संतुलित उपयोग से बढ़ती है।
मिलेगा तगड़ा फायदा
गेंदा सबसे अधिक उगाए जाने वाले और फायदेमंद फूलों में से एक है। इसके फूलों की मांग बनी रहती है।चमेली की खेती भी बहुत लाभदायक होती है।इसकी बहुत अधिक मांग सजावट और इत्र उद्योग में है। इस फूल को शादी और पूजा में बहुत मांग है। ग्लैडिओलस एक बारहमासी पौधा है और इसका उपयोग सजावटी फूलों में किया जाता है। शुरूआती कुछ महीनों में मेहनत के बाद, सही देखभाल होने पर यह खेती आपको लगातार फूल और मुनाफा देती रहती है। मात्र 10 हजार रुपए लगाकर आप इस फसल की खेती शुरू कर सकते है।