The Chopal

Health Insurance के नियमों में 2024 से होंगे बड़े बदलाव, अब खत्म हो जाएगी यह शर्त

Health Insurance -हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी कई शर्तों में नए वर्ष में बड़े बदलाव की उम्मीद है। स्वास्थ्य बीमा के लिए उम्र की सीमा को आने वाले वर्ष से हटाया जा सकता है, ऐसा कहा जा रहा है... इस अपडेट के बारे में अधिक जानकारी के लिए खबर को पूरा पढ़ें। 

   Follow Us On   follow Us on
Health Insurance के नियमों में 2024 से होंगे बड़े बदलाव, अब खत्म हो जाएगी यह शर्त

The Chopal News : नए वर्ष में स्वास्थ्य बीमा की कई शर्तें बदलने की उम्मीद है। जिसमें से एक बड़ी शर्त उम्र है। आने वाले वर्ष स्वास्थ्य बीमा के लिए उम्र की सीमा को हटाया जा सकता है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी इसके बाद बीमा पॉलिसी लेना आसान हो जाएगा।

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण ने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने की अधिकतम उम्र सीमा को हटाने का प्रस्ताव लाया। बीमा कंपनियां पांच साल की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी प्रदान कर सकती हैं, जबकि सामान्य बीमा कंपनियां और स्टैंडअलोन कंपनियां तीन साल की बीमा पॉलिसी प्रदान कर सकती हैं।

24 घंटे भर्ती रहने की शर्त भी खत्म हो जाएगी।

स्वास्थ्य बीमा धारकों को 24 घंटे अस्पताल में रहने की शर्त से भी बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार इस नियम को बदलने पर काफी समय से सोच रही है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है। ताकि जनता को इस महत्वपूर्ण नियम से राहत मिल सके।

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन जस्टिस अमरेश्वर प्रसाद ने कहा कि आजकल बहुत कम समय में कई सर्जरी होती हैं। अभी मरीजों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने के लिए कम से कम 24 घंटे अस्पताल में रहना होगा। वर्तमान सीमा को पूरा नहीं करने पर मरीजों का दावा खारिज कर दिया जाएगा।

अगस्त महीने में, केरला और पंजाब के जिला उपभोक्ता न्यायालय ने भी स्वास्थ्य बीमा पर बड़ा फैसला सुनाया था। जिसमें न्यायालय ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को 24 घंटे अस्पताल में रहने की शर्त लगाई थी। साथ ही मरीजों को बीमा का लाभ देने का निर्णय भी लिया गया था। इसके बाद से ही इस नियम पर बहस जारी है। जो जल्द ही हल हो सकता है।

ये पढ़ें - UP News : 100 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश के इस शहर में बनेगी 10 सड़कें, सफर होगा आसान