The Chopal

1 साल की FD यह पर ये बैंक दे रहा शानदार प्रॉफ़िट, जानिये कितना मिलेगा रिटर्न

fixed deposit interest rates - आज कल सभी तगड़ी कमाई करने की सोचते है, और जब बात निवेश की आती है तो सबसे पहले फिकस्ड डिपॉजिट का विचार किया जाता हैं। क्योंकि फिकस्ड डिपॉजिट या FD में पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और ज्यादा रिटर्न मिलता है अगर आप भी fixed deposit (एफडी) में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो अब आपको बता दें कि ये बैंक एक साल की एफडी पर सबसे अधिक रिटर्न दे रहे हैं। चलिए जानते है विस्तार से ...

   Follow Us On   follow Us on
1 साल की FD यह पर ये बैंक दे रहा शानदार प्रॉफ़िट, जानिये कितना मिलेगा रिटर्न 

The Chopal, fixed deposit interest rates - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पॉलिसी ब्याज दरों में हाल ही में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit interest rates) फिर से लोकप्रिय हो गए। एचडीएफसी बैंक, देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर, हाल ही में अपनी FD (FD) ब्याज दरों में इजाफा किया है। फिक्स्ड डिपॉजिट के मामले में, प्रत्येक इंवेस्टर को विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों को समझना चाहिए। बाद में सबसे अधिक रिटर्न वाले बैंक में निवेश करना चाहिए। आज हम आपके सामने छह बैंकों की FD ब्याज दरों की सूची लाए हैं। ताकि पता चल सके कि कौन सा बैंक अधिक रिटर्न देता है।

1 वर्ष की FD पर सबसे अधिक रिटर्न कौन सा बैंक देता है?

HDFC Bank एक वर्ष की फिकस्ड डिपॉजिट (FD) पर रेगुलर कस्टमर्स को 6.60% और सीनियर सिटीजंस को 7.10% का रिटर्न देता है। 15 से 18 महीने की एफडी पर 7.10% ब्याज दर मिलेगी। 18 से 21 महीने की एफडी पर बैंक 7.25% ब्याज देता है। 21 महीने से 11 महीने के बीच HDFC Bank FD पर 7% ब्याज देता है। 2 वर्ष 11 महीने से 35 महीने के बीच की FD पर ब्याज दर 7.15% है। 9 फरवरी से नई दरें लागू हो गईं।

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक साल की फिकस्ड डिपॉजिट (FD) पर 6.80% का रिटर्न दे रहा है। 2 से 3 साल की FD पर 7% रिटर्न और 3 से 5 साल की FD पर 6.75% रिटर्न मिल रहा है। 5 साल से अधिक की FD पर रिटर्न 6.5 प्रतिशत है। 27 दिसंबर, 2023 से नई दरें लागू होंगी।

कोटक महिंद्रा बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक एक साल की एफडी पर 7.10% ब्याज देता है। 2 वर्ष की फिकस्ड डिपॉजिट पर 7.15% का रिटर्न और 3 या 4 वर्ष की एफडी पर 7.15% का रिटर्न है। 5 साल की एफडी पर 6.2% का रिटर्न मिल रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda): बैंक 1-2 साल के बीच की एफडी पर 6.85 प्रतिशत का रिटर्न देता है। 2 से 3 साल की एफडी पर रिटर्न 7.25% है। 4 साल की FD पर बैंक 6.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

ये पढ़ें - UP के इस जिले में बिचौलियों की वजह से 27 साल में भी पूरी नहीं हुई चकबंदी