The Chopal

Wheat Export: एक्सपोर्ट बैन के बावजूद भारत से लाखों टन गेहूं खरीद करेगा ये देश

India Srilanka Trade: अंतरराष्ट्रीय गेहूं व्यापार में भारत का हिस्सा केवल 1% से भी कम है, हालांकि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। सरकार गेहूं उत्पादन का बड़ा हिस्सा सुरक्षित रखती है, जिससे गरीब लोगों को सस्ता अन्न मिलता है। 

   Follow Us On   follow Us on
Wheat Export: एक्सपोर्ट बैन के बावजूद भारत से लाखों टन गेहूं खरीद करेगा ये देश

The Chopal : भारत गेहूं उत्पादन में तो दुनिया में दूसरे स्थान पर है, लेकिन वैश्विक गेहूं व्यापार (global wheat trade) में इसका योगदान काफी कम है, यानी 1% से भी कम। इसके पीछे कई कारण हैं, जो इस तरह से समझे जा सकते हैं। बता दे की 2 लाख टन गेहूं भारत सरकार ने नेपाल को निर्यात किया है।  यह अनुमति दी गई है जब देश में गेहूं का निर्यात प्रतिबंधित है। शनिवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक सर्कुलर जारी किया कि यह निर्यात नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) से किया जाएगा।

भारत में गेहूं की घरेलू आपूर्ति को बचाने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन सरकार कुछ देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा की आवश्यकताओं के मद्देनजर निर्यात करने की अनुमति देती है।  भारत सरकार ने नेपाल की खाद्य सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है।  इस छूट के तहत गेहूं निर्यात किया जाता है, विशेष रूप से जब संबंधित देश को इसकी बहुत जरूरत होती है। 

दूसरी ओर, DGFT ने सिंथेटिक निटेड फैब्रिक्स के लिए न्यूनतम आयात शर्त (MIP) को छूट देने की घोषणा की है. MIP को एक अलग सर्कुलर में छूट दी जाएगी।  यह छूट एडवांस ऑथराइजेशन, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट्स (EOUs) और विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZs) के अधीन है।  सिंथेटिक बुने हुए कपड़े पर 3.5 USD/kg MEP लागू है, जो सस्ते कपड़े की आवक को कम करता है। 

गेहूं निर्यात पर मई 2022 से प्रतिबंध

गेहूं उत्पादन में खराब मौसम की वजह से मई 2022 में भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इस कदम ने वैश्विक बाजारों को अस्थिर किया है, हालांकि भारत एक प्रमुख गेहूं निर्यातक देश नहीं है। अंतरराष्ट्रीय गेहूं व्यापार में भारत का हिस्सा केवल 1% से भी कम है, हालांकि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है।  देश में गरीब लोगों को भोजन देने के लिए सरकार गेहूं उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षित रखती है।