The Chopal

इनैलो ने संगठन में किया विस्तार, कर्ण चौटाला को मिली एक खास जिम्मेदारी, जानिए

The Chopal , Chandigarh Chandigarh News Today : एक अहम फैसला लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो से सलाह मशवरा कर इनेलो पार्टी को सोशल मीडिया पर मजबूती देने के लिए कर्ण चौटाला को आईटी सैल का राष्ट्रीय प्रभारी और गौरव छोक्कर को आईटी सैल का स्टेट हैड बनाया है. गौरव छोक्कर ने
   Follow Us On   follow Us on
इनैलो ने संगठन में किया विस्तार, कर्ण चौटाला को मिली एक खास जिम्मेदारी, जानिए

The Chopal , Chandigarh 

Chandigarh News Today : एक अहम फैसला लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो से सलाह मशवरा कर इनेलो पार्टी को सोशल मीडिया पर मजबूती देने के लिए कर्ण चौटाला को आईटी सैल का राष्ट्रीय प्रभारी और गौरव छोक्कर को आईटी सैल का स्टेट हैड बनाया है. गौरव छोक्कर ने पहले भी समय-समय पर पार्टी के सोशल मीडिया को संभालने में अहम् भूमिका निभाई हैं. उनके अनुभव को देखते हुए ही यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी गई है.

इनैलो ने संगठन में किया विस्तार, कर्ण चौटाला को मिली एक खास जिम्मेदारी, जानिए
इंडियन नेशनल लोकदल

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद से इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला समेत इनेलो के सभी वरिष्ठ नेता एक बार फिर से अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं. इसी कड़ी में इनेलो सुप्रीमो के आदेश के बाद इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा को संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. तीनों पार्टी नेता जिलों मे जाकर जोन प्रभारियों, जिलों के प्रकोष्ठों के संयोजकों और तमाम जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की पूर्व में की गई बैठकों की समीक्षा करेंगे. Chandigarh News Today

इनैलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी 5 से 8 जुलाई तक सोनीपत, रोहतक, दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूंह और श्याम सिंह राणा 5 से 9 जुलाई तक पंचकूला, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और जींद तथा प्रकाश भारती 8 से 11 जुलाई तक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और अम्बाला जिलों में जाएंगे. इस दौरान इनेलो नेता सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को जानेंगे और आगामी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएंगे.

प्रदेश में इनैलो का बढ़ रहा तेजी से ग्राफ, कार्यकारिणी बैठकों में जुट रही भारी भीड़, जानिए बड़ी वजह