The Chopal

Chankya Niti: चाणक्य ने इन मामलों में महिलाओं को पुरुषों से बताया आगे, जानिए

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने अपनी एक नीति में बताया कि महिलाओं के अंदर ऐसे कुछ खास गुण होते हैं। जिस वजह से महिलाएं पुरुषों से काफी आगे है।

   Follow Us On   follow Us on
Chankya Niti: चाणक्य ने इन मामलों में महिलाओं को पुरुषों से बताया आगे, जानिए

Chanakya Shlok : आचार्य चाणक्य की नीति और श्लोक दुनिया भर में काफी प्रचलित है। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य भी कहा जाता है। इनकी नीतियां अर्थशास्त्री और सलाहकार के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इनके द्वारा बताई गई नीतियों पर चलने वाला पुरुष निश्चित रूप से सफलता के मंजिल तक पहुंचता है। इसी वजह से आज वर्षों पुरानी चाणक्य की यह नीतियों और श्लोक पर प्रासंगिक है। आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जो महिलाओं को पुरुषों से काफी आगे रखती है। चलिए जानते हैं आचार्य द्वारा बताए गए इन गुणों के बारे में।

स्त्रीणां द्विगुण आहारो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोSष्टगुण उच्यते।।

चाणक्य के इस श्लोक के अनुसार भूख, शर्म, साहस और काम के मामले में स्त्रियां पुरुषों से कई गुना आगे रहती हैं।

स्त्रीणां द्विगुण आहारो

चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों की तुलना में स्त्रियों को दो गुना अधिक भूख लगती है। इसलिए वह पुरुषों से अधिक खाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसकी शारीरिक संचरना इस प्रकार होती है कि उन्हें अधिक भोजन की जरूरत पड़ती है इसलिए वह पुरुषों से अधिक खाती है।

बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा

चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं बुद्धिमानी होती हैं और इस मामले में भी वो पुरुषों से चार गुना आगे रहती है। इसके अलावा महिलाएं चतुर और समझदार भी होती है। इसलिए वह हर परेशानियों का सामना कर लेती हैं।

'साहसं षड्गुणं' 

यानी साहस के मामले में भी महिलाएं पुरुष से आगे हैं। चाणक्य कहते हैं साहस के मामले में तो महिलाएं पुरुषों से छह गुना आगे रहती हैं।

कामोSष्टगुण उच्यते।।

चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कामुकता की भावना भी अधिक होती हैं। वो पुरुषों की तुलना में आठ गुना अधिक कामुक होती हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारी वेबसाईट इस जानकारी की पुष्टि नहीं करती है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

News Hub