The Chopal

World Cup 2023: पूरी दुनिया की नज़रों में होगें इस वर्ल्ड कप में ये 5 बल्लेबाज, अकेले मैच पलटने का रखते हैं दम

टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस विश्व कप में कुछ बल्लेबाजों पर पूरी दुनिया की खास नजरें भी रहेंगी।  
   Follow Us On   follow Us on
World Cup 2023: These 5 batsmen will be in the eyes of the whole world in this World Cup, they single-handedly have the power to turn the match.

Cricket World Cup 2023, Top 5 Batsmen: आपको बता दे की 5 अक्टूबर, यानी कल (गुरुवार) से देश में क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ, वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस विश्व कप में कुछ बल्लेबाजों पर पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी 

1- विराट कोहली 

भारतीय क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली ने 2023 के एशिया कप में अपनी क्षमता का सबूत दिया है। पाकिस्तान(PAK) के खिलाफ विराट का खेल सदियों तक स्मरणीय रहेगा। 34 साल की उम्र में विराट कोहली का यह वर्ल्ड कप भी अंतिम हो सकता है। याद रखें कि विराट वर्ल्ड कप में सबसे युवा भारतीय हैं। 2011 में किंग कोहली ने यह रिकॉर्ड हासिल किया था। 

ये भी पढ़ें - Vande Bharat ने की यात्रियों की शिकायत दूर, अब दी जाएगी ये सुविधाएं 

2- बाबर आज़म 

पाकिस्तान(PAK) के कप्तान बाबर आज़म ने वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैचों में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी लय दिखाई है। बाबर भारत पहली बार आया था। यही कारण था कि हर कोई उनकी बैटिंग देखना चाहता था। वर्तमान फॉर्म में, बाबर आसानी से विश्व कप में तीन से चार शतक लगा सकता है। 

3- रोहित शर्मा 

पिछले विश्व कप विजेता रोहित शर्मा इस बार भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। 2019 वर्ल्ड कप में रोहित ने इंग्लैंड में पांच शतक लगाकर दुनिया को हैरान कर दिया। रोहित इस बार भी शतकों की झड़ी लगा सकता है। Роहित ने वर्ल्ड कप से पहले ही कहा है कि वह आक्रामक बल्लेबाजी करेगा। यही कारण है कि हर कोई उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक है।

ये भी पढ़ें - UP के इस शहर में 34000 घरों पर कुर्की का संकट? जानिए कारण 

4- स्टीव स्मिथ 

यह भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का अंतिम विश्व कप हो सकता है। इस विश्व कप में वह तीन नंबर पर बल्लेबाजी करेगा। स्मिथ ने पिछले दो विश्व कपों में बल्लेबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालाँकि, इस बार भारत विश्व कप खेल रहा है, इसलिए टीम को स्मिथ की और भी जरूरत है। स्मिथ भी भारतीय पिचों पर आसानी से रन बनाते हैं। वह तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को आसानी से खेलते हैं। विश्व कप में स्मिथ का प्रदर्शन सबकी ध्यान में रहेगा। 

5- बेन स्टोक्स 

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने 2023 वनडे विश्व कप के लिए अपने संन्यास पर यूटर्न लिया है। इस वर्ल्ड कप में स्टोक्स भी चार नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह काफी अनुभवी हैं और भारतीय पिचों को बहुत जानते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस विश्व कप में बेन स्टोक्स के प्रदर्शन पर सबका ध्यान रहेगा। 

क्रिकेट जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

News Hub