The Chopal

दिल्ली की आम जनता को मिल बड़ा तोहफा, आधुनिक सुविधाएं से लैस 2190 नई बसें चलाई जाएंगी

   Follow Us On   follow Us on
आधुनिक सुविधाएं से लैस 2190 नई बसें चलाई जाएंगी

THE CHOPAL - दिल्ली में आने वाले वक्त में महिलाओं के लिए बस यात्रा और भी आसान भी होगी। दिल्ली सरकार की शुरू होने जा रही मोहल्ला बस सेवा में भी महिलाओं को फ्री यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यह बताया कि सरकार यह चाहती है कि लोगों को अपने घर तक बस या सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधन उपलब्ध हों। सरकार अगले वर्ष से ‘मोहल्ला बस’ नामक डेडिकेटेड लास्ट माइल कनेक्टिविटी योजना शुरू करने जा रही है।

ये भी पढ़ें - किसानों के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात, IMD के अनुसार इस बार चौपट होगी फसल 

इलेक्ट्रिक बसें -

कैलाश गहलोत ने यह बताया कि इस योजना के माध्यम सबसे पहले 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की भी जाएंगी, जबकि 3 साल में इस योजना के माध्यम कुल 2,180 मोहल्ला बसें चलने लगेंगी। ये बसें 9 मीटर लंबी होंगी और इनमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये बसें सभी मेट्रो स्टेशनों और बस नेटवर्क के प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़ेंगी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने कुछ दिन पहले रूट का सर्वे करवाया था।

ये भी पढ़ें - Supreme Court: अवैध कब्जा करने वाला होगा अब जमीन का असली मालिक, कोर्ट ने लिया ये फैसला 

और सुरक्षित हो जाएगा महिलाओं का सफर परिवहन मंत्री ने कहा है कि ‘पिंक पास’ ने दिल्ली में हर तबके की महिलाओं का जीवन काफी आसान बना दिया है। इस पास के जरिये डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में मुफ्त में यात्रा करके महिलाएं अब सुरक्षित तरीके से किसी भी वक्त आसानी से कहीं भी आ-जा सकती हैं। इतना ही नहीं, यात्रा से बचे पैसों से उनके घर का बजट भी सुधर रहा है।

ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस जिले में आकाशीय बिजली गिरी, इतना हुआ नुकसान 

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अक्टूबर 2019 में दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई इस पिंक पास योजना को महिलाओं का अच्छा रिपांस मिल रहा है।उन्होंने कहा कि यह बात महिलाओं पर विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे सर्वे में भी सामने आ रही है।दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि बसों में महिला यात्रियों की संख्या 2020-21 में 25% और 2021-22 में 28% थी, जो 2022-23 में बढ़कर अब तक लगभग 33% हो गई है।