अब दिल्ली-NCR में सारी रात मौज-मस्ती, सुबह 4 बजे तक ओपन होगी ये चीजें

THE CHOPAL- वीकेंड आते ही हम शहर में ही कोई अच्छी घूमने वाली जगह देखने लगते हैं, मतलब ऐसी प्लेस जहां जाते ही मौज-मस्ती वाली फील आए, खाने-पीने के लिए टेस्टी फूड मिले। और ये आनंद सबसे अधिक रात के वक्त आता है, जब पूरे दिन की थकान के बाद आप किसी बढ़िया जगह पर बैठे होते हैं। लेकिन कभी-कभी अधिक ऑप्शन हाथ में होने की वजह से हमें कोई अच्छी जगह मिल नहीं पाती।
ये भी पढ़ें - RBI की तरफ से 500, 200 और 100 के नोटों को लेकर सामने आई नई गाइडलाइन, जान लें वरना...
बरगामो दिल्ली में-
जैसे ही आप इस रेस्तरां में एंट्री लेंगे, आपको यहां का एम्बियंस एकदम इटली वाइब देगा, वहीं सीटिंग स्पेस में व्हाइट और गोल्डन कॉम्बिनेशन आपको रॉयल फील देंगे। चारों तरफ फैली हरियाली इसकी खूबसूरती में और चार चांद लगा देती है। अंदर का इंटीरियर बेहद यूनीक है और यहां का माहौल भी एकदम यूरोपियकब: दोपहर 12 बजे - 2 बजे (सोमवार से गुरुवार, रविवार) और दोपहर 12 बजे - 4 बजे (शुक्रवार और शनिवार)न फील देता है।
ये भी पढ़ें - Rajasthan Weather: पाकिस्तान में बन रहे चक्रवात से राजस्थान में अंधड़ का अलर्ट, इन 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी
प्रिवी रेस्तरां के बारे में-
दिल्ली में कुछ फैशनेबल और हाई-फाई पार्टियों की मेजबानी करने वाला प्रिवी भी दिल्ली के उन कुछ क्लबों में से एक है जो आधी रात के बाद तक खुले रहते हैं। क्लब का मॉडर्न डिजाइन, लक्ज़री इंटीरियर और एक शानदार लुक इस जगह पर चार चांद लगा देते हैं। इस रेस्तरां जा ही रहे हैं, तो आपको इनकी टेरिस भी देखनी चाहिए। यहां के मेन्यू की डिशेस भी कमाल की हैं, स्नैक्स से लेकर बढ़िया डिनर तक सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं। खुलने का समय - रात 10 बजे - सुबह 4 बजे (सोमवार और मंगलवार को बंद)
प्लेग्राउंड दिल्ली में-
शानदार पब में एंट्री करते ही, एक रंग-बिरंगा ट्रक दिखाई देगा जो एम्बियंस के अंदर खड़ा रहता है। इस रेस्तरां का इंटीरियर काफी शानदार है। दिल्ली की पार्टी वाली जगहों में आप इसे जरूर शामिल करें, इसके अंदर का फर्नीचर, भित्तिचित्र और मजेदार म्यूजिक आपका दिन बना देगा। प्लेग्राउंड दिल्ली की रात में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है।
लोकेशन - जेडब्ल्यू मैरियट, एयरोसिटी, दिल्ली
खुलने का समय - शाम 6:00 - सुबह 4:00 बजे
दो के लिए कीमत - 2000 (शराब के साथ)
खुबानी रेस्तरां भी खुलता है सुबह तक-
ये जगह भी एक बढ़िया एम्बियंस के अंदर खाने के लिए बेस्ट है। झिलमिलाते झूमरों से लदी जगह, लाल रंग में सराबोर यहां का इंटीरियर बहुत ही बढ़िया लगते हैं। यहां की फ़ारसी-थीम वाली सजावट भी काफी ज्यादा अच्छी लगती है। एंट्री पर आपको एक बढ़िया फाउंटेन, मूर्तियां और प्राचीन कला की कुछ चीजें दिखाई देंगी। बता दें, खुबानी में भी सुबह के 4 बजे तक पार्टी चलती है।
कहां: एल्स, सेक्टर 61, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, गुरुग्राम
खुलने का समय - दोपहर 12 बजे से सुबह 5 बजे तक