शिक्षा में पुनः शामिल होना चाहिए नैतिक साइंस का पाठयक्रम
Mar 19, 2022, 10:17 IST

शिक्षा| नैतिकता व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है। सरकार अब बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए स्कूली बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बच्चों के शिक्षण में नैतिक विज्ञान को शामिल करने की मांग अभिभावकों की ओर से की गई है।
कर्नाटक में हुए हिजाब केस के बाद पुनः स्कूलों को खोल दिया गया है। इस मामले में स्कूल काफी दिन बन्द रहे जिससे शिक्षा काफी प्रभावित हुई और अभिभावकों ने ऐसी मांग की है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के मुताबिक अब सभी स्कूलों में नैतिक साइंस की पढ़ाई करवाने का विचार किया जाएगा। यह बच्चो के व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा, हमने भी अपने पाठक्रम में नैतिक साइंस की पढ़ाई की थी। यह आवश्यक विषय है। किन्हीं कारणों की वजह से इसे छोड़ दिया गया है। लेकिन यह एक आवश्यक विषय है इसे पुनः पाठक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। यह इच्छा अभिभावकों ने जाहिर की है।