The Chopal

गुरुग्राम की सड़कों पर शराबियों ने काटा बवाल, कार की छत पर कर रहे थे यह काम, विडिओ वायरल

   Follow Us On   follow Us on
ss

The Chopal: हरियाणा के गुरुग्राम की सड़कों पर शराबियों ने काटा बवाल, कार की छत पर कर रहे थे यह काम, यह विडिओ गुरुग्राम के साइबर हब इलाके का है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक ऑल्टो कार में 5 युवक चल रहे हैं, जो शराब के नशे में धुत हैं. एक युवक कार की छत पर पुशअप मार रहा है और 2 चलती कार की खिड़कियों में लटक रहे हैं.

किसी ने वीडियो बनाया 

पीछे चल रही गाड़ियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो पुलिस तक पहुंचा और और पुलिस टीम ने तुंरत एक्शन लिया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिर कार नंबर नंबर HR72F6692 ट्रेस करके उसके मालिक तक पहुंचा गया. गाड़ी गुरुग्राम के ही रहने वाले हरीश कुमार के नाम है.

गाड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार, 2 अभी फरार

हरीश के मुताबिक, कार को उसके चाचा का लड़का दया चंद रविवार 28 मई की रात को मांग कर लेकर गया था, जो उसने अगले दिन 4 बजे वापस लाकर दी है. इसके बाद पुलिस दया चंद को पकड़ा और कार की छत पर पुशअप करने वाले सूरज डागर को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ नरबीर और काला थे, जिनकी तलाश चल रही है.

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर की कार्रवाई

वहीं कार का 6500 रुपए का चालान काटा है. ट्रैफिक DCP वीरेंद्र विज से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेकर हमने मामले में तुरंत कारवाई हुई है. सड़कों पर इस तरह की हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा. क्योंकि अगर कोई हादसा हो जाता है तो पुलिस को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है.

ये भी पढ़ें- Paddy Nursery: किसान साथी धान की नर्सरी में मात्र 30 रुपये की यह दवाई डालें, फसल में नहीं लगेंगे रोग, मिलेगी बंपर उत्पादन