The Chopal

Hariyana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगो को मिलेगी बस किराए में 50 % छूट

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

THE CHOPAL (चंडीगढ़) - हरियाणा विधानसभा में सीएम मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल का 4 बजट पेश किया हैं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सदन में 2023–24 के लिए 1,83, 950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया हैं। आप को बता दे की इस बजट में सीनियर सिटीजन्स के लिए बहुत बड़ा ऐलान भी किया। हरियाणा सरकार ने 60 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में 50 फीसदी किराया लगेगा। आप को बता दे की पहले हरियाणा रोडवेज की बसों में 65 से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50फीसदी छूट मिलती थी। अब सरकार ने यह उम्र सीमा 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दिया हैं।

ALSO READ - Toll Plaza : टोल प्लाजा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आम आदमी को बड़ी राहत

बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन -
 

इसके अलावा बात करे तो हरियाणा सरकार ने विधवा पेंशन,बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन को 2500 रुपए से बढ़ाकर अब 2750 रुपए कर दी गई है। बता दे की बढ़ी हुई पेंशन 1 अप्रैल से मिलने भी लगेगी। PM नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और प्रगतिशील नेतृत्व में और हमारे सामूहिक प्रयासों की वजह से हरियाणा कोविड-19 महामारी के प्रभाव को न्यूनतम रखने में भी सफल रहा हैं। हरियाणा सरकार की विवेकपूर्ण नीतियों एवं वित्तीय उपायों के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पुनः गति भी आई। हरियाणा के निवासियों, कोविड योद्धाओं और इस कठिन वक्त में हमारी मदद करने वाले सभी व्यक्तियों की सेवा भावना और योगदान के लिए सीएम मनोहर लाल ने नमन भी किया हैं। 

ALSO READ - महंगाई पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, अब गेहूं व आटे के मूल्यों में आएगी भारी कमी