The Chopal

Hisar Accident News : शादी से वापस लौट रही गाड़ी का हुआ हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत बराती घायल

The Chopal, Hisar Hisar Accident News : हरियाणा के हिसार जिले में हांसी-बरवाला रोड पर भाटला गांव के पास शनिवार सुबह शादी से वापस आ रही बोलेरो गाड़ी को डंपर ने टक्कर मार दी। दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन के अलावा 6 बाराती घायल हो गए। हादसे में 11 वर्षीय एक बच्ची
   Follow Us On   follow Us on
Hisar Accident News : शादी से वापस लौट रही गाड़ी का हुआ हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत बराती घायल

The Chopal, Hisar

Hisar Accident News :  हरियाणा के हिसार जिले में हांसी-बरवाला रोड पर भाटला गांव के पास शनिवार सुबह शादी से वापस आ रही बोलेरो गाड़ी को डंपर ने टक्कर मार दी।

दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन के अलावा 6 बाराती घायल हो गए। हादसे में 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से दूल्हा-दुल्हन व अन्य बारातियों की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया।

Hisar Accident News : शादी से वापस लौट रही गाड़ी का हुआ हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत बराती घायल

जानकारी के अनुसार, हांसी के नजदीक बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बारात पंजाब के जालंधर में गई थी।

शनिवार सुबह बारात वापस आ रही थी कि भाटला गांव के पास सामने से आ रहे एक डंपर का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी से जा टकराया।

हादसा इतना जबदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और दूर खेतों में जा गिरी।

बोलेरो में सवार दूल्हा अनिल और दुल्हन अमृता के अलावा अन्य करीब 6 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। दूल्हे की भांजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सड़क हादसे में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार बिलखते हुए सिविल अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। (Hisar Accident News)

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार प्लंबर का काम करता है और शुक्रवार को बारात जालंधर गई थी।

शुक्रवार रात शादी समारोह था और सुबह वह जालंधर से वापस बड़सी गांव के लिए चले थे।

Also Read This : हरियाणा सरकार के विकास के दावों से लेकर जमीनी हकीकत का सच;

लेकिन अपने गांव पहुंचने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

ट्रक चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव ने बताया की इस मामले की जांच शुरू कर दी है।