The Chopal

RRB Group D Result: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट पर नया अपडेट, अब इस दिन तक जारी होगा परिणाम!

   Follow Us On   follow Us on
RRB Group D Result Important update, rrb group d Result 2022, rrb group d Result 2022 sarkari result, rrb group d Result, rrb group d Result 2022 pdf, rrb group d Result 2022 download link, download, sarkari result, railway group d result,  rrc group d exam date,  rrc group d,  Railway Group D, sarkari result, sarkari naukri railway, रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट, रेलवे ग्रुप डी परीक्षा, रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट चेक, रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट कब आएगा, Sarkari Naukri Hindi News, Sarkari Naukri Hindi News, Sarkari Naukri Hindi News

देश भर में बहुत से अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे है। कई जानकार सूत्रों की मानें की माने तो पांच चरणों में आयोजित हुई आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के पांचों चरणों का परिणाम एक साथ भी आ सकता है। अभ्यर्थी एक साथ इन पांचो चरणों का रिजल्ट रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जा कर ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। वहीं रिजल्ट आने की तारीख की बात करें तो एक्सपर्ट का मानना है कि इस परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह में कभी भी आ सकता है। और सभी छात्रों को इस परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए।

अभ्यर्थी कैसे करेंगे RRB Group D Result चेक

सबसे पहले रेलवे ग्रुप की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक के विकल्प पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही RRB Group D Result आपके सामने खुल जाएगा।
यहां अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के हिसाब से अपना रिजल्ट देखें।

परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया 

RRB Group D परीक्षा में चयन प्रक्रिया की बात करें तो यह तीन चरणों में होगा, पहला कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसका आयोजन किया जा चुका है। इसके बाद फिजिकल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा और अंतिम में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ही होगा। इन तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को रेलवे में ग्रुप डी पद पर भर्ती किया जाएगा।

कितना होगा कटऑफ और कितनी मिलेगी ग्रुप डी पद पर सैलरी

इस परीक्षा में पास होने के लिए कटऑफ की बात करें तो यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए  न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 % । वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 40 %। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 %। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम नंबर होंगे, पेपर के कुल नंबरों का 30 %। जबकि इस नौकरी में मिलने वाली सैलरी की बात करें तो इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये तक हर महीने होगा।