योगी आदित्यनाथ ने खोला भर्ती का पिटारा कई विभागों ने निकलेगी भरभराकर वैकेंसी
Apr 2, 2022, 11:16 IST

उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। विपक्ष लगातार प्रदेश में बढ़ी महंगाई को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सवालो की बौछार करता रहता है। वही कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक्शन में दिखे है और उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को खत्म करने के लिए पहला कदम उठा लिया है।
एक्शन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को 100 दिन में कम से कम 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अपराधियों व दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि भर्ती में वह किसी भी प्रकार की कोई धांधली बर्दाश्त नहीं करेंगे वही यदि कोई भर्ती प्रक्रिया में धांधली करते पकड़ा गया तो उसे कड़ा दंड मिलेगा।
योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन में 10 हजार भर्ती के निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 5381 नए पद सृजित किए जाएंगे। ये पद पुलिस विभाग की साइबर क्राइम, फोरेंसिक साइंस, सोशल मीडिया, एसटीएफ व एटीएस जैसी इकाइयों और नए खोले गए थानों के लिए होंगे। 86 पद राजपत्रित श्रेणी के और 5295 पद अराजपत्रित के होंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुखिया ने राजपत्रित श्रेणी के पदों में अपर पुलिस महानिदेशक के 3, पुलिस महानिरीक्षक के 3, पुलिस उप महानिरीक्षक के 6, पुलिस अधीक्षक के 32, अपर पुलिस अधीक्षक के 7, पुलिस उपाधीक्षक के 35 पद शामिल हैं।
इसके अलावा अराजपत्रित श्रेणी के 5295 पदों में निरीक्षक के 179, उप निरीक्षक पुरुष के 408, महिला के 79, सशस्त्र पुलिस के निरीक्षक के 45, सहायक उप निरीक्षक के 2999, निरीक्षक बिगुलर के 2, उप निरीक्षक बिगुलर के 18, रेडियो निरीक्षक का 1, रेडियो उप निरीक्षक के 2, हेड ऑपरेटर के 9, ऑपरेटर के 12, सहायक परिचालक के 14, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 41, ग्रेड-बी के 695, ग्रेड-सी के 286, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 103, निरीक्षक एमटी का 1, उप निरीक्षक गोपनीय के 29, उप निरीक्षक एम के 17, सहायक उप निरीक्षक एम के 44, निरीक्षक लेखा के 1, उप निरीक्षक लेखा के 18 सहायक उप निरीक्षक लेखा के 18, चतुर्थ श्रेणी के 264 व ट्रेडमैन के 10 पद शामिल हैं।