The Chopal

इजराइल से भारतीयों के लिए नौकरी का ऑफर, 2 लाख सैलरी, बोनस और रहना-खाना सब फ्री

Israel To Offer Jobs To Indian : ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जारी है। इन दोनों देशों की युद्ध के बीच भारतीयों के लिए बड़ी ख़बर सामने आई है। इजराइल में बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती लाने के लिए कर्मचारियों की भर्तियों के लिए भारत से संपर्क किया गया है। इजराइल में बंपर नौकरी निकली है। 

   Follow Us On   follow Us on
इजराइल से भारतीयों के लिए नौकरी का ऑफर, 2 लाख सैलरी, बोनस और रहना-खाना सब फ्री

How to apply for jobs in Israel : इजराइल में स्वास्थ्य सेवाओं और कंस्ट्रक्शन ढांचे को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में नौकरी तलाश करने वाले युवाओं के पास अच्छा मौका हैं। इजराइल में इन क्षेत्रों में मजदूरों की कमी को दूर करने के लिए यह फैसला लिया गया। इजराइल में 10000 कंस्ट्रक्शन कर्मियों के अलावा 5000 स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों की जरूरत है। इसराइल ने इस भर्ती अभियान के लिए भारत से संपर्क किया है। इजरायल की तरफ से पिछले वर्ष में भी भारत को ऐसा अनुरोध किया गया था। आने वाले हफ्ते में इजरायल की कंपनियां इन पत्तियों को लेकर भारत का दौरा कर सकती है।

प्रति महीने 1.92 लाख रुपये की सैलरी

Israel ने भारत से 10,000 भारतीय कंस्ट्रक्शन कर्मचारियों को फिर से भर्ती करने की मांग की है। इजरायल भी 5000 केयरटेकर भर्ती करेगा। ये लोग हेल्थ केयर क्षेत्र में काम करेंगे। इज़रायल ने पिछले साल भी इसी तरह का अनुरोध किया था। इजरायल की कंपनियों की टीम अगले हफ्तों भारत का दौरा करेगी। चयनित उम्मीदवारों को इजरायल द्वारा मेडिकल बीमा, खाना, रहने के लिए घर और प्रति महीने 1.92 लाख रुपये की सैलरी दी जाएगी। 

चार अलग-अलग कामों के लिए लोगों की आवश्यकता

इजराइल के पॉपुलेशन इमीग्रेशन एंड बॉर्डर ऑथोरिटी (PIBA) ने चार अलग-अलग कामों के लिए लोगों की आवश्यकता की मांग की है। इजरायल सरकार ने बॉर्डर अथॉरिटी के माध्यम से चार अलग-अलग पदों के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता बताई है। फ्रेमिंग, आयरन बेंडिंग, प्लास्टरिंग और सेरेमिक टाइलिंग इसमें शामिल हैं। अगले सप्ताह PIBA टीम इस रिक्रूटमेंट के लिए भारत जाएगी। महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन वर्कर भर्ती अभियान का दूसरा चरण होगा।

5,000 देखभाल कर्मचारियों की जरूरत

इसके अलावा, इजरायल को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 5,000 देखभाल कर्मचारियों की जरूरत है। उम्मीदवारों को न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से प्रमाणपत्र होना चाहिए. उन्होंने देखभाल कोर्स भी पूरा करना चाहिए, जो कम-से-कम 990 घंटे का होना चाहिए। ऐसे ही व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इजरायल में कंस्ट्रक्शन वर्करों की भर्ती के पहले चरण में 16832 उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट दिया। 10349 लोग चुने गए। चुने गए उम्मीदवारों को 1.92 लाख रुपये प्रति महीने का वेतन मिलेगा, साथ ही मेडिकल इंश्योरेंस, भोजन और आवास सुविधाएं मिलेगी। इन कर्मचारियों को प्रति महीने 16,515 रुपये का बोनस भी मिलता है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने पिछले नवंबर में दोनों सरकारों के बीच समझौता होने के बाद भर्ती के लिए सभी राज्यों से संपर्क किया था। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना में भर्ती अभियान का पहला चरण था।
 

News Hub