The Chopal

सर्दियों में नहीं होगी नाश्ते को लेकर चिंता, ये हेल्दी बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन करें ट्राई

Breakfast Ideas : ठंड के मौसम में बढ़ती भूख और आरामदायक रजाई से बाहर निकलने का आलस आम समस्या है। इस मौसम में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और गर्मी की जरूरत होती है, इसलिए खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो न केवल स्वादिष्ट हों, बल्कि पोषण से भरपूर और शरीर को गर्म भी रखें। साथ ही, आसान और झटपट बनने वाले विकल्प सबसे सही रहते हैं।

   Follow Us On   follow Us on
सर्दियों में नहीं होगी नाश्ते को लेकर चिंता, ये हेल्दी बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन करें ट्राई

Healthy winter breakfast : नाश्ते में क्या बनाएं, इस बारे में चिंता रहती है। यही कारण है कि हम आपको सर्दियों में ब्रेकफास्ट के लिए कुछ हेल्दी भोजन बता रहे हैं। ठंड में आपको थोड़ा अधिक भूख लगती है। ऐसे में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं चाहिए। वहीं लोगों में रजाई से बाहर निकलकर कुछ बनाने का आलस भी अधिक होता है। यही कारण है कि हम एक हेल्दी विंटर ब्रेकफास्ट प्रस्तुत कर रहे हैं जो आप भी बना सकते हैं।

सर्दियों में नाश्ते का सर्वश्रेष्ठ विकल्प

मूंग दाल

मूंग दाल चीला एक स्वस्थ ब्रेकफास्ट है। जो आसानी से बनाया जा सकता है। पनीर या आलू की स्टफिंग करके इसे बनाया जा सकता है।

स्प्राउट टिक्की

सुबह के नाश्ते में स्प्राउट्स टिक्की भी बना सकते हैं। पनीर और उबले स्राउट्स मिलाकर इसे तैयार करें। ये चटनी के साथ अच्छी लगती हैं।

मक्की स्टफ पकौड़ी

मक्की स्टफ पराठा भी ठंडा ब्रेकफास्ट है। इसे बनाने के लिए आलू और प्याज को मक्के का आटा मिलाकर लगाया जाता है। ये स्वाद में बहुत अच्छे लगते हैं।

ओट्स उपमा

उपमा खाना फिटनेस फ्रीक लोगों को अच्छा लगता है। नाश्ते में आप ओट्स से बना उपमा भी खा सकते हैं। ये उपमा बहुत सारी सब्जियों से बना है और खाने में अच्छा लगता है।

डोसा

डोसा कई तरह से बनाया जा सकता है। ट्रेडिशनल डोसा चावल के पेस्ट और उड़द दाल से बनाया जाता है। लेकिन सूजी और ओट्स भी इसे बना सकते हैं।

पोहे

नाश्ते में गर्म पोहा बहुत अच्छा लगता है। आप कई सब्जियों को मिलाकर इसे तैयार कर सकते हैं।

पनीर से भरे सैंडविच

पनीर सैंडविच स्वादिष्ट है। ब्राउन ब्रेड से बना सैंडविच स्वादिष्ट होता है