हरी मटर का मजा अब पूरे साल लें, कमाल की टिप्स से ऐसे करेंगे स्टोर, स्वाद नहीं होगा चेंज
Tips to store green peas: सर्दियों में हरी मटर का स्वाद वाकई अलग ही होता है। चाहे मटर पनीर, आलू मटर या फिर मटर पुलाव हो, हर डिश में इसका स्वाद लाजवाब लगता है। मटर न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि पोषण से भी भरपूर होती है।
The Chopal : सर्दियों में हरी मटर का स्वाद वाकई अलग ही होता है। 'हरी मटर' एक सर्दियों की सब्ज़ी है। मटर से बहुत सारी डिशेज बनाई जाती हैं, और मटर को दूसरी सब्जियों में डालने से उनका स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन सर्दियों में ही हरी-हरी फ्रेश मटर का स्वाद मिलता है। गर्मियों में मटर खाना चाहिए तो फ्रोजन मटर का ही विकल्प है। अब इनका स्वाद फ्रेश मटर जैसा नहीं है और केमिकल से प्रिजर्व होने के कारण ये स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं हैं। अब क्या कुछ ऐसा उपाय है जो आपको पूरे वर्ष हरी मटर का स्वाद दे सकता है? उसी से जुड़ी कुछ कमाल की टिप्स हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
साल भर मटर का आनंद लें इन सुझावों से।
1) मटर का मौसम खत्म होने पर भी मज़ा लेना चाहते हैं तो तो इसके लिए सरसों तेल की मदद लें। मटर का छिलका निकालें। एक किलोग्राम मटर में एक चम्मच सरसों तेल डालें। मटर के दानों को कुछ देर सूखने दें, फिर उन्हें जिपर बैग में डालकर फ्रीजर में रखें।
2) पानी उबालें। दूसरे पैन में बर्फ वाला पानी रखें। उबलते पानी में मटर के दानों को डालें। तीन-मिनट बाद इन्हें गर्म पानी से निकालकर बर्फ वाले पानी में डाल दें। मटर को पानी से निकालकर सूती कपड़े पर फैलाएं। जब पानी सूख जाए तो जिपर बैग में डालकर फ्रीजर में स्टोर करें।
3) अगर आप साल भर मीठे-मीठे मटर का स्वाद लेना चाहती हैं, तो इसके लिए सामान्य मटर की जगह पेंसिल मटर चुनें। इनके दाने छोटे-छोटे और मीठे होते हैं। इनमें स्टार्च की मात्रा कम होती है, जिस वजह से वे लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं।
4) फ्रीजर में मटर को रखने के लिए कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मटर सुरक्षित रहेंगे और उन्हें आसानी से निकाला भी जा सकेगा। आप मटर को सूखे बोतल या जार में भी स्टोर कर सकती हैं। इससे मटर लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।
5) वैक्यूम सील्ड पैकेट्स में मटर को रखें और इनमें से हवा निकाल दें। अब मटर वाले इस पैकेट को फ्रीजर में रखें। इससे मटर की ताजगी बनी रहती है और ये लंबे समय तक इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं।

