The Chopal

Female feel: महिलाओं को क्यू लगती पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंड, नहीं सोचा होगा आपने

Female body temperature : महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक ठंड महसूस होने के पीछे कई कारण होते हैं। ये कारण शारीरिक, हार्मोनल और अन्य जैविक भिन्नताओं से जुड़े होते हैं। 

   Follow Us On   follow Us on
Female feel: महिलाओं को क्यू लगती पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंड, नहीं सोचा होगा आपने 

The Chopal : सर्दियां आने पर कंबल का इस्तेमाल कब से शुरू करना है, इसे लेकर हम सभी की प्राथमिकताओं में अंतर होता है। कार्यालयों में थर्मोस्टैट (तापमान को नियंत्रित करने वाला यंत्र) की सेटिंग को लेकर महिला एवं पुरुष कर्मियों के बीच बहस होना आम बात है। पति-पत्नी, भाई-बहन अक्सर घर में हीटर चलाने या एसी का टेंपरेचर कम या ज्यादा करने पर विवाद करते हैं।  पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आखिर क्यों अधिक ठंड लगती है? शरीर की बनावट क्या वास्तव में इसके लिए जिम्मेदार है? लेकिन कभी सोचा है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ठंड लगती है? दरअसल, शरीर का साइंस इसका जवाब देता है।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में मांसपेशियों का घनत्व कम होता है। मांसपेशियां शरीर में गर्मी उत्पन्न करती हैं, और कम मांसपेशियों के कारण महिलाओं को अधिक ठंड लगती है।

महिलाओं के शरीर में कम मसल्स होती हैं

महिलाओं के शरीर में मर्दों की तुलना में कम मसल्स होते हैं। यद्यपि दोनों का वजन लगभग समान है, ज्यादातर महिलाओं में स्किन और मसल्स के बीच फैट अधिक होता है। महिलाओं को ब्लड वेसल्स से स्किन के बीच में दूरी होने से भी ठंडक महसूस होती है।

कम मेटाबॉलिज़्म दर

ज्यादातर महिलाओं का मेटाबॉलिज्म बहुत कम है। जिससे शरीर का तापमान कम होने पर ठंड भी अधिक लगती है और गर्मी भी कम होती है।

महिलाओं में हार्मोन इंबैलेंस

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हार्मोन्स का बैलेंस हर महीने बदलता रहता है। और एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन शरीर की तापमान को कम करते हैं। प्रोजेस्टेरोन ब्लड वेसल्स को कसता है और एस्ट्रोजन ब्लड वेसल्स को फैलाता है। महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन की वृद्धि से शरीर के कुछ हिस्सों को गर्म रखने के लिए कम ब्लड सर्कुलेट होता है। जो महिलाओं को अधिक ठंड देता है।