Gud Saunth Ke Laddu Recipe: सर्दी के मौसम में घर पर तैयार करें गुड़ सोंठ के लड्डू, जानिए आसान विधि
Gud Saunth Laddu : सर्दियों के मौसम में कई तरह की स्वादिष्ट चीजें खाने में आनंद मिलता है। सर्दियों के मौसम में जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आती है और वैसे -वैसे ठंड अधिक महसूम होने लगती है। ऐसे में ज्यादा ठंड से बचाने के लिए हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
Gud Saunth Laddu : सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सभी को ऐसी पौष्टिक चीजें खानी चाहिए, जो शरीर को फायदा पहुंचाती हैं। इस सर्द मौसम में आपको ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिनकी तासीर गर्म हो।आपने सोंठ के लड्डू तो खाए ही होंगे। सर्दी के सीजन में गुड़ और सोंठ के लड्डू काफी ज्यादा खाए जाते हैं। गुड़ के साथ सोंठ का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा होता है। सर्दी के मौसम में सुबह-सुबह एक सोंठ का लड्डू खाने से शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा और गर्माहट मिल जाती है।यहां हम आपको यहां पर गुड़ और सोंठ के लड्डूओें की रेसिपी बताएंगे।
क्या चाहिए सामग्री
250 ग्राम गुड़,25 ग्राम सोंठ, 50 ग्राम गोंद, कद्दूकस किया हुआ नारियल, 2 चम्मच खसखस,2 चम्मच हल्दी पाउडर, पिस्ता और काजू और 50 ग्राम देसी घी।
गुड़-सोंठ के लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले गोंद को तोड़कर बादाम के साथ पीस लें। फिर एक कड़ाही में घी गरम कीजिए और गोंद को धीमी गैस पर भून लीजिए। काजू पिस्ता को बारीक बारीक काट लें। गोंद भूनने के बाद बचे हुए घी में गुड़ मिलाएं और लगातार चलाते रहें। पूरी तरह से पिघल तक चलाते रहे। गुड़ को भी अलग प्लेट में निकाल लें। अब कढ़ाही में घी डालकर काजू गुलाबी होने तक तले और खसखस को भी उसी में शामिल कर दें। अब गुड़ और सोंठ दोनों को मिलाएं। भुना हुआ गोंद ठंडा हो जाए तो उसे प्लेट में ही बेलन की सहायता से पीस लीजिए। पिघले हुए गुड़ में, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ता, काजू,खसखस, गोंद डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह मिला लें। अब कढ़ाही को गैस से उतारे और कुछ हल्का ठंडा होने दें। इस बात का ध्यान रहे कि लड्डू बंधने के बाद फौरन ही उसका सेवन न करें उसे थोड़ी देर हवा में रखे रहने दें। लीजिए आपके घर पर ये स्वादिष्ट और सेहतमंद रेसिपी तैयार है।