Health Tips: हेल्दी रूटीन के साथ हेल्दी डाइट लेते समय ना करें ये गलतियां, ओवरकुक करने की आदत देगी जानलेवा बीमारीयों को न्योता
Health Tips : हमारे स्वास्थय पर खान-पान का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। अक्सर हम कई बार कुछ खाते हैं तो उसे कई बार पका कर खाते हैं। । ओवरकुक करने की आदत भी हानिकारक हो सकती है। बार-बार पकाना जानलेवा बीमारियां फैलाता है। जब आप खाना खाने का सही तरीका नहीं जानते, तो हेल्दी भोजन भी आपके लिए खराब हो सकता है।

Food Items : हमारे स्वास्थय पर खान-पान का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए, स्वस्थ रूटीन के साथ स्वस्थ भोजन लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है। हेल्दी डाइट का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आप अपने खाने में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करें, बल्कि कुछ खाने के लिए किस तरह की आदतों को जानना भी महत्वपूर्ण है। जब आप खाना खाने का सही तरीका नहीं जानते, तो हेल्दी भोजन भी आपके लिए खराब हो सकता है। जैसे कुछ खाद्य पदार्थ जरूरत से अधिक खाए जाते हैं तो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं और कभी-कभी कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी पैदा कर सकते हैं। तो चलिए आज कुछ ऐसी ही बातों को जानते हैं।
आलु
भारतीय किचन में आलू का महत्वपूर्ण है। आलू के बिना कई सब्जियां बेकार हैं। यह एकमात्र आलू इतना वर्सेटाइल है कि इससे सैकड़ों डिश बनाए जाते हैं। वह आलू की टिक्की हो या आलू का पराठा। लेकिन यही आलू कैंसर का भी कारण बन सकता है। वास्तव में, आलू में बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट होते हैं। पकाने पर एक्रिलामाइड निकलता है, जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। यही कारण है कि आलू को हमेशा धीमी आंच पर पकाना या उबालकर खाना चाहिए।
मछली
मछली में बहुत अधिक प्रोटीन और ओमेगा 3 होता है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। मछली खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। लेकिन मछली को जरूरत से अधिक पका कर कभी नहीं खाना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह आपको कुछ फायदे की जगह उलटा नुकसान कर सकता है। स्वास्थ्य लाभों को बचाने के लिए इसे बार-बार पकाने से बचें और एक बार पक जाने के बाद इसे दोबारा पकाकर खाने से परहेज करें।
कुकिंग तेल
यह आम है कि घरों में फ्राई करने के लिए इस्तेमाल किया गया तेल बार-बार प्रयोग किया जाता है। इसके बावजूद, ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक है। दरअसल, बार-बार गर्म करने से तेल में हार्मफुल बैक्टीरिया कंपाउंड बनता है, जो शरीर को बहुत नुकसानदायक होता है। इससे कैंसर की संभावना भी बढ़ जाती है।
प्रोसेस्ड मीट
नॉन वेजिटेरियन लोगों को आजकल पैक्ड प्रोसेस्ड मीट मिलने लगा है, जिसे कई दिनों तक खराब होने से बचाने के लिए कई केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। ऐसे में इसे खाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। कभी भी इसे बहुत अधिक देर तक ओवरकुक न करें। एक बार पकाने के बाद इसे बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए। ये आपकी सेहत को खराब कर सकता है।
व्हाइट ब्रेड
आजकल अधिकांश लोग ब्रेकफास्ट में व्हाइट ब्रेड खाते हैं। व्हाइट ब्रेड में बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट और शुगर हैं। ऐसे में, जब इसे अधिक समय तक सेंक या पकाया जाता है, इसमें एक्रिलामाइड तत्व बनने लगता है, जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों का भी कारण बन सकता है। इसलिए ब्रेड को ज्यादा न पकाएं। इसे टोस्टर में ज्यादा देर तक न छोड़ें या तवे पर ज्यादा देर तक सेकें।