The Chopal

Honey: सर्दियों में अक्सर शीशी में रखा शहद जम जाता है, तो क्या वह नकली होता है

Adulterated Honey: ठंड में अक्सर देखा गया है कि शीशे के जार में कुछ ब्रांड का शहद नीचे जाकर बैठ जाता है। जब सर्दी में शीशी में रखा शहद जम जाता है और लोग इसे नकली शहद समझते हैं, तो जानिए असली शहद कैसा होता है।

   Follow Us On   follow Us on
Honey: सर्दियों में अक्सर शीशी में रखा शहद जम जाता है, तो क्या वह नकली होता है

The Chopal : सर्दियों में शहद का जमना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसका नकली या असली शहद होने से कोई संबंध नहीं है। असली शहद भी ठंडे मौसम में जम सकता है। यह पूरी तरह से सामान्य है और इस पर शक करने की जरूरत नहीं है। ठंड में अक्सर देखा गया है कि शीशे के जार में कुछ ब्रांड का शहद नीचे जाकर बैठ जाता है। जिससे लोगों को शक है कि ये नकली शहद है या इसमें चीनी मिली हुई है। असली शहद को पहचानने के लिए पिघला हुआ लिक्विड माना जाता है। यदि आपके मन में ऐसे प्रश्न हैं तो जानें कि क्या सर्दी में जमा शहद नकली है।

शीशी में जमने वाली शहद असली है

शीशी में शहद जमकर नीचे बैठ गया तो इसका मतलब है कि ये शहद अनपॉश्चराइज्ड है। इसमे मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज मिलकर क्रिस्टल बनाते हैं। जो ठंड में जम जाते हैं। इस शहद को हल्की सी गर्माहट मिलने पर ये वापस से लिक्विड में बदल जाता है। जब हनी रॉ होता है तो ये पूरी तरह से जम जाता है।

क्या हनी शुद्ध है?

- असली शहद को गर्म पानी में मिलाने पर यह आसानी से घुल जाता है।

- शहद शुद्ध होने की पुष्टि करना बहुत आसान है। शहद काफी गाढ़ा होता है, इसलिए वह प्लेन पर ठोस की तरह जम जाता है। शहद को पानी या कुछ केमिकल मिलाने से यह पतला हो जाएगा और सतह से बहने लगेगा।

-जैसे शुद्ध शहद ब्रेड पर लगाने से वह पूरी तरह से नरम नहीं होती

-या फिर शहद को टिश्यू पेपर पर डालें। अगर पानी की मात्रा ना के बराबर है और शहद शुद्ध है, तो टिश्यू इसे सोख नहीं पाता और कोई निशान नहीं दिखता।

- किसी रूई में शहद डालकर उसे जला दें, इससे शुद्ध शहद का पता चलेगा। शुद्ध होने पर ये बहुत जल्दी जल जाते हैं। जब इसमें पानी या मिलावट होती है, तो जलने में मुश्किल होती है।