The Chopal

अगर सुबह-सुबह बढ़ जाता है शुगर लेवल, इन 3 योगासन से हो जाएगी मौज

Yoga For Diabetes :अगर आपके शरीर का भी शुगर लेवल सुबह उठते उठते बढ़ जाता है। तो यह तीन योगासन बड़े काम आने वाले हैं। चलिए पढ़ते हैं इनके बारे में
   Follow Us On   follow Us on
अगर सुबह-सुबह बढ़ जाता है शुगर लेवल, इन 3 योगासन से हो जाएगी मौज

The Chopal , Yoga For Diabetes : शुगर की बीमारी एक ऐसी बीमारी हो गई है जिसे जड़ से खत्म कर पाना काफी मुश्किल हो गया है। शुगर हो जाने पर पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाते हैं। जैसे ब्लड का शुगर लेवल बड़ी तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर इधर-उधर से सुना जाता है कि बहुत से लोगों का सुबह उठते उठते ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। जिससे थकान कमजोरी चक्कर आना जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं। तो आज हम आपको कुछ जरूरी योगासन बताने जा रहे हैं।

इस योगासन को करने के लिए धनुरासन को योगा मैट पर पेट के बल लेटाना चाहिए।

अब पैरों को पीछे की तरफ उठाकर घुटने मोड़ें।

इसके बाद हाथों से अपने टखनों को पकड़कर धनुष की मुद्रा बनाएं।

अब अपने पैरों को ऊपर करते हुए अंदर की तरफ सांस लें और हाथों से एड़ियों को खींचे।

थोड़ी देर इस मुद्रा में रहने के बाद मूल अवस्था में वापस आ जाएं।

इस योगासन को करने के लिए, पहले योगा मैट पर वज्रासन में बैठें।

फिर अपनी मुट्ठी बंद करो। इस समय आपके अंगूठे मुठ्ठी में होने चाहिए।

अब अपनी दोनों मुट्ठियों को नाभि के बीच में रखकर गहरी, लंबी सांस लें।

अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और अपना पेट अंदर ले जाएँ।

इस दौरान आपकी छाती आपकी जांघों को छू रही होगी।

थोड़ी देर इस मुद्रा में रहने के बाद मूल अवस्था में वापस आ जाएं।

इसे चार-पांच बार दोहराएं।

इस आसन को करने से पहले, योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब बैठो, पैरों को सामने की ओर सीधा करके।

इस दौरान पंजे और एड़ी मिल जाएंगे।

अब आगे झुककर दोनों हाथों से पैरों के अंगूठे पकड़ें, सांस छोड़ते हुए।

माथे को घुटनों से लगाकर कोहनियों को जमीन पर रखें।

1-2 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।

इसके बाद अपनी मूल मुद्रा में वापस आ जाएँ।

इसे 3 से 5 बार दोहराएं।

Also Read : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर नहीं बढ़ाया जाएगा टोल टैक्स, इस वजह से लिया गया फैसला