सर्दी के दिनों में नहीं जम रहा दही, तो इन तरीकों का करे प्रयोग
Trick to set curd in winter: सर्दियों में दही जमाने में मुश्किल होती है क्योंकि ठंडे तापमान में बैक्टीरिया सक्रिय रूप से काम नहीं कर पाते। लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप सर्दियों में भी जल्दी और अच्छी गुणवत्ता वाला दही जमा सकते हैं। यहां कुछ प्रभावी तरीके दिए जा रहे हैं:

The Chopal : ज्यादातर लोग घर पर दही बनाना चाहते हैं। लेकिन इसे सर्दियों में जमाना बहुत मुश्किल है। को दही जमने के लिए गर्मी चाहिए। लेकिन ठंड बहुत अधिक होती है, इसलिए दही जमाना बहुत मुश्किल होता है। ठंड में अच्छी तरह से दही बनाने के लिए यहां बताए गए तरीके काम कर सकते हैं।
ठंड में दही जल्दी बनाया जा सकता है
1 ठंड में स्टील के बर्तन की जगह कैसरोल में दही डालें। यह कैसरोल को गर्मी बनाए रखने के लिए बनाया गया है, इसलिए यह सर्दियों में दही जमाने का सबसे अच्छा तरीका है। यही कारण है कि दूध लंबे समय तक गर्म रहता है, जो जल्दी दही जमने के लिए आवश्यक है।
2 दूध को अच्छी तरह से उबाल लें और इसमें एक चम्मच दही डालकर इसे दूध में अच्छी तरह से फेंट लें। अब एक हरी मिर्च को धोकर सुखाएं और इसे दूध में डाल दें। मिर्च का डंठल ना तोड़ें वरना दही में तीखापन आ जाएगा। अब बर्तन को ढककर कपड़े या गर्म पानी में रखकर एक कोने में रख दें।
3 ठंड के मौसम में दही हमेशा दिन में ही जमाएं क्योंकि ठंड के मौसम में दिन का समय थोड़ा गर्म रहता है, ऐसे में दही जमने में आसानी होगी। वहीं, ठंड के मौसम में रात के वक्त तापमान और ज्यादा कम हो जाता है।
4. ठंड में दही जमाने के लिए एक बर्तन में पानी गरम करके रखें। अब दही जमाने वाले बर्तन को उसमें अच्छे से ढककर रखें। पानी की गर्माहट से दूध का सही तापमान बरकरार रखने के कारण यह भी दही जमाने का अच्छा तरीका है।
5 ठंड में दही को अच्छी तरह से जमाने के लिए गर्म दूध में जामन की मात्रा औसत से थोड़ा अधिक डालें। इससे भी ज्यादा ठंड वाले मौसम में दही बनाना थोड़ा आसान होगा।