kaju Katli Recipe: किसी भी खुशी के मौके पर घर तैयार करें काजू कतली, जानिए बनाने की आसान रेसिपी
kaju Katli : काजू कतली एक स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है, जिसे सिर्फ तीन मुख्य सामग्रियों से बनाया जा सकता है। यह किसी भी खास मौके या त्योहार पर आसानी से तैयार की जा सकती है। आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी:
kaju Katli Recipe : भारत में काजू कतली एक बहुत पसंद की जाने वाली मिठाई है। इस मिठाई के बिना हर उत्सव अधूरा लगता है। लेकिन यह मिठाई बहुत महंगी है। लेकिन आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सिर्फ तीन सामग्री की जरूरत होती है। चीनी इलायची पाउडर, काजू..। तो देर किसकी है? आप घर पर काजू कतली बनाने के लिए इस आसान तरीका का पालन करें। काजू कतली बनाने में सिर्फ तीन सामग्री लगती है.इसे आप आसानी से हर मौके पर बना सकते हैं.आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
सामग्री
एक कप काजू
आधा कप चीनी
1/4 इलायची पाउडर
घी चिकनाई के लिए
चांदी का वर्क
काजू कतली बनाने की प्रक्रिया
एक कप काजू को मिक्सर में मिलाकर पाउडर बना लीजिए। धीमी आंच पर एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर उबाल लीजिए। चीनी को पानी में मिलाकर चलाते रहिए जब तक चीनी पूरी तरह से घुल जाए। चीनी घुलने पर मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक यह गाढ़ा और चिपचिपा न हो जाए। अब आंच को धीमी कर दें. इलायची पाउडर और काजू का पाउडर एक साथ मिलाकर मिश्रण करें। जब यह बड़ा गट्ठा बनने लगे, मिश्रित करें। इसमें लगभग सात मिनट का समय लगेगा। 3 से 4 मिनट के लिए गैस बंद कर दीजिए और इसे 3 से 4 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए.
ठंडा होने पर हाथों से गूथ लीजिए ताकि नरम हो जाए। अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सुखदायक लगता है, तो कुछ दूध डालकर गूथ लीजिए। अब घी को एक परात के पीछे लगाकर चिकना कर लीजिए। चिकनी की हुई सतह पर तैयार मिश्रण डालें, फिर बेलन और हथेलियों पर घी लगाकर चिकना करें। बेलन से मिश्रण को बिल लें। अब चाकू से इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें। इसे तीन से चार मिनट के लिए ठंडा होने दें. टुकड़ों को अलग करें और इसे आप चांदी के वर्क से सजा सकते हैं. तैयार है आपकी काजू कतली ,आप इसे 20 से 25 दिन के लिए रख कर खा सकते हैं.

