The Chopal

बिना मेहनत इस धांसू ट्रिक से छीले मटर, मिनटों में होगा घंटों का काम

Trick to peel peas : मटर का इस्तेमाल सर्दियों में हर घर में किया जाता है। चाहे मटर पनीर बनाना हो, मटर पुलाव या पराठा, लेकिन सबसे मुश्किल काम मटर के दाने निकालना होता है। यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिनसे यह काम झटपट और बिना मेहनत के हो सकता है।

   Follow Us On   follow Us on
बिना मेहनत इस धांसू ट्रिक से छीले मटर, मिनटों में होगा घंटों का काम 

The Chopal : मटर के दानों से घर पर कई सामान बनाए जा सकते हैं।लेकिन मटर के दाने निकालने में काफी मुश्किल होती है। मटर के दाने कुछ घरेलू ट्रिक से आसानी से निकाले जा सकते हैं।  सर्दियों का मौसम खाने-पीने का मौसम है। घर पर विभिन्न खाने के उत्पाद बनाए जाते हैं। ठंड में मटर के दानों से कई उत्पाद बनाए जाते हैं। लोग इस मौसम में मटर का स्वाद पसंद करते हैं।

सर्दियों में मटर के दानों का इस्तेमाल पुलाव बनाने में कर सकते हैं। मटर के दानों से भी सर्दियों में पराठे बनाए जा सकते हैं।

मटर को तैयार करने से पहले उसे छिलना चाहिए। आप घर पर एक ट्रिक का उपयोग कर आसानी से मटर छील सकते हैं। मटर के दानों को जल्दी निकालने के लिए उन्हें दो से तीन मिनट तक गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद बर्फ़ वाले ठंडे पानी में मटर डालें। इससे उनका छिलका नरम हो जाएगा और दाने आसानी से निकाले जाएंगे।

मटर के छिलकों को निकालने के लिए सिर्फ एक प्लास्टिक की थैली पर्याप्त है। मटर को एक थैली में डालें और उन्हें हल्के से झटकें। जिससे घर्षण की शक्ति से छिलके टूट जाते हैं और दाने आसानी से अलग हो जाते हैं। इससे मटर के दाने निकालना बहुत आसान होता है।

इस घरेलू ट्रिक से मटर को छील सकते हैं। मटर को छीलने के लिए फ़्रीज़र का उपयोग करें। मटर को एक घंटे फ्रीजर में रखें। जब आप मटर के छिलके को कुछ समय बाद दबाएंगे, तो उसके दाने आसानी से निकल जाएंगे। इन ट्रिक्स से आप मटर छीलने से आपका काफी समय बचेगा।