स्टील के बर्तन की चमक नहीं होगी फीकी, बर्तन बनेंगे चमकदार
Cleaning Tips: स्टील के बर्तन घरों में रोज़मर्रा के उपयोग में आते हैं। जैसे कि थाली, कटोरी, गिलास, कुकर, पतीले आदि। लगातार उपयोग के कारण इनकी चमक फीकी पड़ जाती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपने स्टील के बर्तनों को फिर से नया जैसा चमकदार बना सकते हैं।

The Chopal : स्टील के बर्तन घर में आम प्रयोग किए जाते हैं। ज्यादा प्रयोग से स्टील के बर्तन की चमक कम हो जाती है। स्टील के बर्तन घरों में सबसे आम हैं। खाना बनाने से स्टोर करने तक स्टील के बर्तन का इस्तेमाल होता है। स्टील की प्लेट में खाना खाना आम है। लोग इनका उपयोग पहले करते हैं क्योंकि वे लंबे समय तक चलते हैं। समय के साथ इनकी शाइन कम हो जाती है और खाना बनाने के बर्तनों में दाग धब्बे के कारण ये खराब हो जाते हैं। स्टील के बर्तनों को नए की तरह चमकाना बहुत आसान है। तो आइए इस लेख में कुछ प्रभावी बर्तन साफ करने के टिप्स और ट्रिक्स जानते हैं।
नींबू का उपयोग करें
नींबू में एसिड होता है, जो बर्तनों को दाग से मुक्त करने में मदद करता है। बर्तन साफ करने के लिए नमक और नींबू भी कर सकते हैं। नींबू और बेकिंग सोडा मिलाकर बर्तन को चमक दे सकते हैं। नींबू के रस को गंदगी वाले बर्तनों पर डालें और कुछ देर के लिए रहने दें। अब स्क्रबर से इसे साफ करें।
गर्म पानी से साफ करें
जलने या चिकनाई के निशान बर्तन से आसानी से नहीं निकाले जा सकते। इसे हटाने के लिए गर्म पानी चाहिए। आप गर्म पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। ये जिद्दी दाग को दूर करने में प्रभावी है। आप इसे कुछ देर छोड़ दें, फिर स्क्रबर से दाग को हटा दें। बर्तन को धोने के बाद साफ कपड़े से पोंछकर अच्छे से रखें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा बर्तन को नया चमक दे सकता है। बेकिंग सोडा कई चीजों से दाग हटाता है। आप बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। बर्तनों को इस पेस्ट से धोकर साफ करें और फिर अच्छे से धोकर साफ कर लें।