दिवाली की सफाई में काम आएगी ये 5 चीजें, चमक उठेगा घर
Diwali Home Cleaning Tips : थोड़े ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है, जिसको लेकर घरों में साफ-सफाई पहले से शुरू हो जाती है। घर में पेंट करने से लेकर हर चीज को ठीक से साफ करने में निश्चित रूप से समय लगता है। बीच में कुछ लोगों को दिवाली की सफाई की चिंता होती है। मगर उनको पता ही नहीं होता है कि सबसे पहले सफाई की शुरुआत कहां से करें।
यदि आप भी क्लीनिंग करने से पहले इस तरह की उलझन में हैं तो यह लेख आपके लिए पूरी तरह से लाभकारी साबित होने वाला है। वास्तव में, दिवाली की सफाई को लेकर हम कुछ सुझाव देंगे। इनकी मदद से आपको क्लीनिंग करना आसान होगा और सफाई की शुरुआत कहां से करनी चाहिए। इसके बारे में आपको पता चलेगा।
सफाई से पहले करना होगा, यह काम
दिवाली की सफाई शुरू करने से पहले, अपने घर में पुराने और टूटे हुए सामान को देखना बहुत जरूरी है। ऐसे सामान को एक स्थान पर रखें। यह ना सिर्फ कबाड़ में बेचकर आमदनी होगी, बल्कि उनके हटने से घर में अधिक जगह खाली हो जाएगी और साफ करने की आवश्यकता कम हो जाएगी।
इन जगहों से करें, पहले शुरुआत
दिवाली पर साल भर की सफाई करने के लिए, सबसे पहले दरवाजे और सीलिंग फैन को साफ करें। इसके अलावा, घर की दीवारों को भी अच्छे से साफ करें। दरअसल, इन जगहों पर धूल और गंदगी एक बार में फर्श पर आ जाएगी, इसलिए फर्श को बार-बार नहीं धोना पड़ेगा।
रसोईघर की सफाई
दिवाली की सफाई में रसोई घर की सफाई जल्दी करनी चाहिए क्योंकि आपको खाना सुबह-शाम बनाना होगा। ऐसे में आप डिटर्जेंट और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे किचन के प्लेटफॉर्म और टाइल्स आसानी से चमक जाएंगे। अगर आपकी इच्छा हुई तो आप विनेगर और बेकिंग सोडा का भी प्रयोग कर सकते हैं।
घर के बर्तन और अन्य सामान की सफाई
अब किचन को साफ करने के बाद कांच के बर्तनों को बहुत सावधानी से साफ करें। आप नमक को गरम पानी या डिटर्जेंट में मिलाकर इन्हें साफ कर सकते हैं। एक-एक कांच का बर्तन इस घोल में डालकर आराम से साफ करें। इसके अलावा आप इस घोल से घर के अन्य सामान को भी साफ कर सकते हैं।
लिविंग रूम और बेडरूम की सफाई
आखिर में, अपने बिस्तर और बेडरूम को साफ करो। यहां आप बेडरूम में पर्दे और बेडशीट बदल सकते हैं, लिविंग रूम में सोफे का कवर बदल सकते हैं, और अच्छे से वहां रखे डेकोरेटिव आइट्मस को साफ कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, फर्श को साफ कर भी कर सकते हैं।

