सर्दी-जुकाम से हो गए परेशान, रूटीन में शामिल करें 5 रेमेडी, मिलेगा छुटकारा
Best Ayurvedic Medicine : बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचना आसान नहीं होता, खासकर जब इम्यूनिटी कमजोर हो। न्यूट्रिशनिस्ट सौम्या दास की सलाह के अनुसार, इन 5 चीजों को अपनाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर सकते हैं:
The Chopal : यदि आप बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो इन पांच आयुर्वेदिक रेमेडी को अपने दिनचर्या में शामिल करें और सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाएंगे। बदलते मौसम में ठंड लगना बहुत आम है। लेकिन कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम बार-बार होता है। यदि आप भी बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट सौम्या दास ने सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन पांच चीजों को करने की सलाह दी है।
दो टाइम करें गार्गल
कफ-कोल्ड परेशान करता रहता है तो सुबह और रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक डालकर गार्गल करें।
आयुर्वेदिक दवा खाएं
नजदीकी आयुर्वेद की शॉप से आयुर्वेदिक दवा लेकर खाएं। ये आपके सर्दी-जुकाम में राहत दे सकती है।
गर्म पानी पिएं
दिनभर घूंट-घूंट कर हल्का गुनगुना पानी ही पिएं।
लगाएं नारियल का तेल
अपने कान और नाक में सोने से पहले नारियल का तेल लगाएं और फिर सोएं।
विटामिन ए और सी के सप्लीमेंट खाएं
विटामिन ए और सी की कमी की वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। विटामिन ए और सी के सप्लीमेंट को ब्रेकफास्ट के बाद खाएं।

