The Chopal

तपती गर्मी में बिना फ्रिज रहेगा एकदम ठंडा पानी, ये कमाल की टिप्स अपनाकर देखें

Cold Water Without Fridge: गर्मियों में ठंडा-ठंडा पानी पीने का मजा ही कुछ और होता हैं। इसके बावजूद बिना फ्रिज के पानी को ठंडा रखना असंभव लगता हैं। लेकिन आज हम फ्रिज के बिना पानी को ठंडा रखने के कुछ प्राकृतिक तरीके बताने वाले हैं। गर्मियों में ठंडा पानी पीने का मजा ही कुछ और होता है, और अच्छी बात ये है कि बिना फ्रिज के भी आप पानी को नेचुरल तरीके से ठंडा रख सकते हैं।

   Follow Us On   follow Us on
तपती गर्मी में बिना फ्रिज रहेगा एकदम ठंडा पानी, ये कमाल की टिप्स अपनाकर देखें

The Chopal : गर्मियों के मौसम में सब कुछ  ठंडा-ठंडा बहुत अच्छा लगता है। यह सादा पानी हो सकता है या खाने की चीजें हो सकती हैं। जब गला सूखता है, सबसे पहले ठंडे पानी पर ध्यान जाता हैं। गर्मी का मौसम आते ही लोग फ्रिज के पानी का ज़्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं। ज़ाहिर सी बात है इस मौसम में ठंडी चीजें किसे नहीं अच्छी लगती हैं गर्मियों में प्यास भी अधिक लगती है। गर्मियों में भी पानी भभक जाता है।

ठंडा पानी अगर तपती गर्मी के बाद मिल जाए, तो शरीर को बिल्कुल सुकून का अहसास होता है। लेकिन अपने परिवार और घर से दूर पीजी और फ्लैट में रहने वाले लोगों के पास फ्रिज नहीं होता। यदि घर में फ्रिज नहीं है, तो लगे जैसे गैस पर गर्म किया पानी पी रहे हैं। ऐसे में ठंडक तो दूर की बात है, प्यास भी नहीं बुझती। आज हम ऐसे परिस्थितियों से निपटने के लिए कुछ उत्कृष्ट सुझाव लाए हैं। यदि आपके घर फ्रिज नहीं है, तो ये पुराने जमाने वाले ट्रिक्स आपके पानी को कूल-कूल और ठंडा रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ मजेदार टिप्स।

मटका 

गर्मियों के मौसम में अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है तो सबसे अधिक प्रयोग होने वाला तरीका पानी को मिट्टी के मटके में स्टोर करके ठंडा किया जाता है। पुराने समय से चली आ रही ये चालें आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। इसके लिए मटके को किसी छायादार स्थान पर रखें और पानी भर दें। पानी को और भी ठंडा बनाने के लिए आप चाहें तो मटके को कपड़े या गीली जूट की बोरी से ढक सकते हैं।

इंसुलेटेड बोतल या जग का इस्तेमाल करें

प्लास्टिक की बाल्टी या बोतल में पानी जल्दी गर्म होता है। इसलिए गर्मियों में एक बड़ा जग या एक इंसुलेटेड बोतल ले सकते हैं। इसमें ठंडा पानी भरकर रखने से वह काफी लंबे समय तक ठंडा रहेगा। पानी को ठंडा करने के लिए आप चाहें तो बर्फ डाल सकते हैं। इस तरह आप फ्रिज के बिना एकदम चिल्ड पानी का आनंद ले सकते हैं।

पानी गीले तौलिए से ठंडा रहेगा

आपको बता दे की बिना फ्रिज के पानी को ठंडा रखने के लिए आप पुराने जमाने वाला ये हैक भी प्रयोग कर सकते हैं। यह करने के लिए किसी मोटे तौलिए को भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें। अब इसे अपनी बोतल या पानी की बाल्टी के चारों ओर अच्छी तरह लपेटें। इससे आपका पानी ठंडा होगा ही नहीं, गर्म हवा के चलते भी नहीं होगा।

तांबे के बर्तन में पानी रखें

गर्मियों के मौसम में पानी को ठंडा रखने के लिए तांबे के बर्तनों का काफी इस्तेमाल किया जाता था। तांबे का बर्तन खासतौर से पानी को स्टोर करने के लिए अच्छा है। दरअसल, इसमें पानी होने से तापमान नियंत्रित रहता है और पानी ठंडा रहता है। तांबे में रखे पानी को पीने के कई फायदे भी हैं।