The Chopal

Water Drinking: 24 घंटे में कितना पानी पिएं, 95 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही लिमिट

   Follow Us On   follow Us on
Water Drinking: 24 घंटे में कितना पानी पिएं, 95 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही लिमिट

The Chopal: शरीर को स्वस्थ रखना है तो सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि खूब सारा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। कई डॉक्टर भी कहते हैं कि ज्यादा पानी पीने से शरीर की सफाई (डिटॉक्स) होती है और त्वचा भी अच्छी होती है। इन बातों को ध्यान में रखकर लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना नुकसान कम पानी पीना है, उतना ही ज्यादा पानी पीना भी हानिकारक हो सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपके लिए कितना पानी पीना सही रहेगा।

50 से 70 प्रतिशत वजन पानी से बनता है

हमारे शरीर का 50 से 70 प्रतिशत वजन पानी से बनता है। हमारे शरीर के छोटे-छोटे हिस्से जिन्हें सेल्स कहते हैं, उन्हें जीवित रहने के लिए पानी चाहिए होता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो सेल्स में मौजूद तरल खत्म होने लगता है और वे ठीक से काम नहीं कर पाते। इसलिए शरीर में सही मात्रा में पानी होना बहुत जरूरी है। पानी हमारे शरीर से ज़हर और गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और हमारे शरीर का तापमान सही बनाए रखता है। जब हम कोई भी काम करते हैं, तो शरीर में पानी इस्तेमाल होता है। इसलिए जो पानी खर्च होता है, उसे फिर से पूरा करना बहुत जरूरी है।

कितना पानी पीना सही होता है?

किसी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए, यह कई चीज़ों पर निर्भर करता है। हर किसी की सेहत एक जैसी नहीं होती। हर व्यक्ति की जिंदगी का तरीका, खाने-पीने की आदतें, और स्वास्थ्य की स्थिति अलग-अलग होती है, इसलिए पानी की जरूरत भी अलग-अलग होती है। जैसे जो लोग ज्यादा धूप में रहते हैं, उन्हें एसी में रहने वाले लोगों से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

इसलिए हर व्यक्ति को अपनी शरीर की जरूरत, जगह और सेहत के हिसाब से पानी पीना चाहिए। अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस, इंजीनियरिंग और मेडिसिन के अनुसार, पुरुषों को रोजाना लगभग 3.7 लीटर पानी या फ्लूड्स लेना चाहिए, जबकि महिलाओं को करीब 2.7 लीटर पानी की जरूरत होती है। लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि फ्लूड का मतलब सिर्फ पानी नहीं होता, बल्कि खाने और दूसरे पेय पदार्थों से मिलने वाला पानी भी इसमें शामिल होता है।