The Chopal

लहसुन की चाय के ऐसे फायदे जानकार हैरान रह जायेंगे आप, जानिए कैसे करें सेवन

Lehsun Ki Chai : चाय पीने के शौकीन हैं तो सुबह खाली पेट रेगुलर चाय की जगह पीएं लहसुन की चाय, मिलेंगे जबरदस्त फायदे।

   Follow Us On   follow Us on
लहसुन की चाय के ऐसे फायदे जानकार हैरान रह जायेंगे आप, जानिए कैसे करें सेवन

Lehsun Ki Chai Ke Fayde : किचन में मौजूद लहसुन एक ऐसा हर्ब है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने के लिए जाना जाता है। लहसुन का उपयोग दुनिया भर के कई व्यंजनों में किया जाता है। इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। कुछ लोग सुबह खाली फेट कच्ची लहसुन का सेवन करते हैं, तो कुछ इसे तड़के के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं सुबह लहसुन की चाय पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। लहसुन की चाय का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इससे पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और क्यों करना चाहिए लहसुन की चाय का सेवन।

लहसुन की चाय पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी-

बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे हम वायरल संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार है लहसुन की चाय। क्योंकि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। 

2. पाचन-

लहसुन की चाय का सेवन पाचन एंजाइमों को बनाने और मल त्याग को कंट्रोल करके हेल्दी पाचन को प्रोत्साहित कर सकता है।

3. वजन घटाने-

लहसुन की चाय वजन घटाने में सहायता कर सकती है क्योंकि, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और फैट बर्न करने को बढ़ावा देती है।

कैसे बनाएं लहसुन की चाय

लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें। एक बर्तन में पानी उबाल लें। उबलते पानी में कुचली हुई लहसुन की कलियां डालें और इसे 10-15 मिनट तक उबलने दें। स्वाद के लिए शहद, नींबू या अदरक मिला सकते हैं।  बर्तन को आंच से उतार लें और चाय को एक कप या मग में छान लें। सेवन करने से पहले इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

Discamber : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करते है 

News Hub