The Chopal

Dal Mandi Bhav Indore: मिलों की मांग में गिरावट के रुख से तुवर-मूंग-उड़द के दाम टूटे, जानें आज के ताजा भाव

   Follow Us On   follow Us on
Indore Dal Mandi Bhav, Indore Mandi News, Indore Dal Mandi Bhav, Indore Mandi Bhav Today, Indore News, Pulses in Indore, Toor Dal price in Indore, Moong Dal rate in Indore, Chana Dal price in Indore, MP Dal Mandi, इंदौर मंडी समाचार, इंदौर मंडी भाव, इंदौर में दालों का रेट, इंदौर समाचार, मध्य प्रदेश समाचार,indore, madhya-pradesh, hindi news,

Dal Mandi Bhav Indore: आज दालों में उपभोक्ता ग्राहकी की कमजोरी के चलते रहने से मिलर्स की दलहन खरीदारी बेहद कमजोर बनी रही । दूसरी ओर मंडी में आवक का दबाव सही रहने के कारण कीमतों में नरमी का वातावरण ही बना हुआ है। आज तुवर 100 रुपये टूटकर 7200 से 7400 कर्नाटक तुवर 7500 से 7700 निमाड़ी तुवर 6600 से 7000 रुपये, मूंग 100 रुपये घटकर मूंग 7000 से 7300 एवरेज 6000 से 6600 नई मूंग 6800 से 7400 और उड़द भी 100 रुपये गिरकर उड़द बेस्ट 7000 से 7100 मीडियम 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक रह गई।

दूसरी ओर चने में नीचे दामों पर सीमित पूछपरख होने और बिकवाल कम होने से भाव में हल्का सुधार रहा। चना कांटा आज 25 रुपये सुधरकर नीचे में 4850 ऊपर में 4875 रुपये प्रति क्विंटल तक मंडी में बोला गया। सूत्रों के मुताबिक 22 नवंबर 2022 तक, नाफेड ने 2022 खरीफ सीजन के दौरान पीएसएस के तहत 7,755 रुपये के MSP पर 22,544 मीट्रिक टन मूंग की खरीद भी की है। दालों में उठाव कमजोर रहने से ज्यादातर दालों के दामों में आज स्थिरता ही बनी रही।

वही दूसरी ओर मक्का के दाम प्लांट की ओर से एक बार फिर बढ़ा दिए गए है। इससे मंडी में भी मक्का के दामों में आज तेजी भी आ गई। मंडी में मक्का 2225 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। गेहूं के दाम भी स्थिर बने हुए हैं।

दलहन के मंडी भाव- 

  • चना कांटा 4850 से 4875 विशाल 4600 से 4675 डंकी चना 4100 से 4300 प्रति क्विंटल 
  • मसूर 6400 प्रति क्विंटल
  • तुवर महाराष्ट्र सफेद 7200 से 7400 प्रति क्विंटल
  • कर्नाटक तुवर 7500 से 7700 निमाड़ी तुवर 6600 से 7000 प्रति क्विंटल
  • मूंग 7000 से 7300 एवरेज 6000 से 6600  नई मूंग 6800 से 7400 प्रति क्विंटल 
  • उड़द बेस्ट 7000 से 7100 मीडियम 5500 से 6500 हलकी 3000 से 4000 प्रति क्विंटल 
  • सरसों 6000 राइडा 5800 से 5900 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया।

इंदौर मंडी दालों के दाम- 

  • चना दाल 5800 से 6000 मीडियम 6100 से 6200 बेस्ट 6300 से 6400 प्रति क्विंटल
  • मसूर दाल 7700 से 7800 बेस्ट 7900 से 8000 प्रति क्विंटल
  • मूंग दाल 9000 से 9100 बेस्ट 9200 से 9300 मूंग मोगर 9600 से 9700 बेस्ट 9800 से 9900 प्रति क्विंटल
  • तुवर दाल 8600 से 8700 मीडियम 9400 से 9500 बेस्ट 9900 से 10100 नई दाल 10400 से 11200 प्रति क्विंटल
  • उड़द दाल 8600 से 8700 बेस्ट 8800 से 8900 उड़द मोगर 9200 से 9300 बेस्ट 9400 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव रहे।

इंदौर मंडी चावल भाव : 

बासमती (921) 11000 से 11500, तिबार 8500 से 9500, बासमती दुबार पोनिया 7500 से 8000, मिनी दुबार 6500 से 7000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सेला 6000 से 8500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, दुबराज 3500 से 4000, परमल 2400 से 2600, हंसा सेला 2550 से 2700, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले।

Also Read: धान मंडी भाव 23 नवंबर 2022: धान के रेटों में फिर उछाल, जानिए विभिन्न मंडियो के ताज़ा भाव